फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   How do DM get screwed by managers on outstanding payment?

बकाया भुगतान पर डीएम ने कसे मिल प्रबंधकों के पेंच

Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 30 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
How do DM get screwed by managers on outstanding payment?
डेमो पिक
सहारनपुर में   डीएम एनपी सिंह ने शनिवार को बकाया भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिल के प्रबंधकों की जमकर क्लास ली। उन्होंने निजी क्षेत्र की दो शुगर मिलों को बकाया भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी कि पेमेंट नहीं होने पर मालिकों को अध्यासी बनाकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि भुगतान में कोताही बरतने वाली मिलों की आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में शुगर मिल प्रबंधकों और गन्ना विभाग के अधिकारियों की बैठक में डीएम ने समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसे।
विज्ञापन


उन्होंने गांगनौली और शेरमऊ शुगर मिल के प्रतिनिधियों को एक सप्ताह के अंदर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए दोनों मिलें प्रतिदिन चीनी बिक्री का लक्ष्य निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सहकारी क्षेत्र की सरसावा और नानौता शुगर मिलों के प्रबंधकों से कहा कि वे चीनी बिक्री के लिए एमडी से अनुमति लेकर गन्ना मूल्य भुगतान के लिए अपनी कार्ययोजना उपलब्ध कराएं।

डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि एक सप्ताह में बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने पर मिल मालिकों को अध्यासी बनाया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर चीनी मिल की आरसी भी जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिलों को बकाया पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला जाएगा। इस दौरान उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, सहायक चीनी आयुक्त चंदन कुमार वर्मा,


सरसावा मिल के प्रधान प्रबंधक एसके सर्राफ, नानौता के प्रधान प्रबंधक विनोद कुमार, शेरमऊ चीनी मिल के यूनिट हैड पीके अवस्थी, गांगनौली के जीएम केन वाईपी सिंह, देवबंद के जीएम केन एके त्यागी आदि मौजूद रहे।

शुगर मिल       बकाया लाख में 
सरसावा          2708.79
नानौता           2630.29
गांगनौली           11552.21
शेरमऊ            7206.80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed