फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Houses will be given on lease of 90 years, condition of TP Nagar will improve

90 वर्ष की लीज पर दिए जाएंगे मकान, टीपी नगर की सुधरेगी हालत

Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Houses will be given on lease of 90 years, condition of TP Nagar will improve
-सहारनपुर विकास प्राधिकरण की 64वीं बोर्ड बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण ट्रांसपोर्टनगर के नजदीक बने अफोर्डेबल हाउस तथा साहिब जी नगर के पास स्थित रुद्राक्ष आवासीय योजना के लिए भवनों और भूखंडों को 90 साल की लीज पर देगा। सोमवार को प्राधिकरण के अध्यक्ष/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में हुई सहारनपुर प्राधिकरण बोर्ड की 64वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बोर्ड बैठक में नगर का सिटी डेवलेपमेंट प्लान का अनुमोदन करते हुए जनहित में विभिन्न महत्वपूर्ण एवं जन उपयोगी विषयों पर चर्चा की गई। ट्रांसपोर्टनगर योजना में निर्मित 17 दुकानों के मूल्यांकन में आरोपित की जाने वाली भूमि की दर का निर्धारण करने के लिए भूमि के मूल्य की गणना वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के विक्रय किए जा रहे अवशेष भूखंडों की विक्रय दर से करते हुए दुकानों को नीलाम करने की अनुमति प्रदान की गई। ट्रांसपोर्टनगर योजना के तहत विभिन्न अनिस्तारित दुकानों, पेट्रोल पंप, फिलिंग स्टेशन आदि के विक्रय करने के लिए योजना के अनुमोदन तलपट मानचित्र में संशोधन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला अधिकारी अखिलेश सिंह, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed