फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Houses of more than 25 villagers burnt by fire and surrounded

आग से जले 25 से अधिक ग्रामीणों के घर और घेर

Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Houses of more than 25 villagers burnt by fire and surrounded
सतपुरा में आग पर काबु पाते दमकलकर्मी - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में अचानक आग लगने से 25 से अधिक ग्रामीणों के छप्पर के घर और घेर स्वाहा हो गए। आसपास बने भूसे के कूप और बिटौडे भी आग की जद में आकर जल गए। कई घंटे तक आग ने तांडव मचाया। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक उनका ज्यादातर सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के दक्षिणी छोर में अचानक कहीं से उठी चिंगारी ने कुछ ही क्षणों में विकराल रुप धर लिया। देखते ही देखते आग ने अपनी जद में 25 से अधिक घर और घेरों को ले लिया।
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर छप्पर के बने थे। ऐसे में आग की ज्वाला एकदम से धधक उठी। इससे बस्ती में अफरातफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग बुझाने की भरसक कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना मिलते ही थाना बिहारीगढ़ पुलिस दमकल की गाड़ी के साथ गांव पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से लोगों के छप्पर के घरों में रखा अनाज, कपड़ों सहित गृहस्थी का सभी सामान जलकर बरबाद हो गया। इतना ही नहीं घेर में खड़ी बुग्गी, कृषि यंत्र व खेती का अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से जयपाल पुत्र रघुवीर, कल्लू पुत्र तोताराम, पाल्ला पुत्र शेर सिंह, सतपाल पुत्र साधूराम, सीतो, सुंदरपाल, बबली, जयपाल, राकेश, सीतो, सुबलेश, सुनीता, गोर्धन, अनिल, दाताराम, विक्रम, बीना, राजेंद्र, हुकम, रकम, महीपाल, मोनू, बाला, तारा, ललतेश, सोनू, रमेश, रकम आदि लोगों का नुकसान हुआ है।

आग से बस्ती के पास रखे ग्रामीणों के बिटोडे व भूसे के कूप भी जलकर राख हो गए। ज्यादातर ग्रामीण आर्थिक रुप से कमजोर हैं। ग्रामीणों ने पीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की है। उधर तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना पर नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। कोई जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आंकलन करा कर शासन को रिपोर्ट भेज मुआवजा दिलाने का काम किया जाएगा।

सतपुरा में आग बुझते के बाद तबाही का दृश्य

सतपुरा में आग बुझते के बाद तबाही का दृश्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed