फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House tax anHouse tax and water tax section will open today despite holidayspite holiday

Saharanpur News: अवकाश के बावजूद आज खुलेगा गृहकर एवं जलकर अनुभाग

Wed, 05 Nov 2025 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
House tax anHouse tax and water tax section will open today despite holidayspite holiday
सहारनपुर। टैक्स वसूली में पिछड़े गृहकर एवं जलकर अनुभाग को बुधवार को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवकाश के बावजूद खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने गृहकर एवं जलकर अनुभाग के कर्मचारियों से कहा कि पांच नवंबर को कार्यालय और कोषागार प्रत्येक कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। सभी कर संग्रहकर्ता बुधवार को वसूली कर अपनी वसूली कोषागार में जमा कराएंगे। बता दें कि अक्तूबर में लक्ष्य के सापेक्ष मात्र दो फीसदी वसूली की गई थी। इसे लेकर नगर आयुक्त ने दो दिन पहले गृहकर एवं जलकर अनुभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली थी। अधिकारियों पर कार्य में शिथिलता बरतने का आरोप लगाते हुए फटकार लगाई थी। साथ ही चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था। उसी का असर है कि अवकाश के बावजूद कार्यालय खोलने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे की वसूली बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed