फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House shining with colorful light in Saharanpur, festive fireworks

रंगीन रोशनी से जगमगाए घर, खूब हुई आतिशबाजी

Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 20 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
House shining with colorful light in Saharanpur, festive fireworks
सहारनपुर में आतिशबाजी का नजारा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर महानगर में दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उत्साह के साथ आतिशबाजी चलाई। पुलिस लाइन में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी से जगमग रहा।  
विज्ञापन


दीपावली की शाम लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में पूजा अर्चना की। शहर के प्रमुख श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री विश्रामपुरी कॉल भैरव मंदिर, श्री शिव शक्ति तहसील, श्री साईंधाम, चौंताला स्थित श्री बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर दीप जलाए और देवी-देवताओं की आराधना की। इसके पश्चात जमकर आतिशबाजी चलाई गई। आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर दीपावली की रात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसएसपी बबलू कुमार की मौजूदगी में अन्य पुलिसकर्मियों ने आतिशबाजी का जमकर आनंद लिया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  

 देहात क्षेत्र में प्रकाश पर्व दीपावली बड़ी ही श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिमों ने हिंदू साथियों के यहां जाकर दीपावली की मुबारकबाद दी। 

देवबंद में दीपों का पर्व दीपावली बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। दिन में जहां लोगों ने अपने देव उत्थान पर जाकर अनुष्ठान किया। वहीं, रात्रि में घरों को रंग-बिरंगे बल्बों और झालरों से सजाकर हवन पूजन उपरांत आतिशबाजी की गई। 

महिलाओं खासकर युवतियों ने घरों में विभिन्न रंगों से रंगोली सजाई। वहीं, बृहस्पतिवार को अमावस्या होने के कारण लोगों ने परिवार सहित दिन में अपने देव उत्थान पर जाकर पूजा अर्चना की।

साथ ही रात्रि में घरों में लोगों ने विधि विधान से हवन-यज्ञ और पूजन किया एवं अपने-अपने घरों को दीपों से सजाया। इसके बाद देर रात्रि तक आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया गया।

वहीं पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नगर की गलियों और मुख्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चंदेना कोली स्थित आर्य समाज में रविवार की रात्रि ग्रामवासियों ने शहीदों के नाम दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

लोगों का कहना था कि जो सैनिक हमारे वतन की सरहद पर रहकर सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति तक दे देते हैं वह सदा अमर रहते हैं। उनकी याद में एक दीपक जलाया गया है, क्योंकि सैनिक की वजह से ही हम महफूज हैं। 

गंगोह में दीपावली पर श्रद्धालुओं ने माता लक्ष्मी, भगवान गणेश जी सहित देवी-देवताओं का पूजन कर उनका आह्वान किया। चाइनीज सामान के विरोध का असर भी नजर आया। कई जगहों से मिट्टी के दीयों से घरों में रोशनी और सजावट की गई।


युवाओं ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। हालांकि कुछ लोगों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाते हुए केवल रोशनी करके एवं एक दूसरें को उपहार भेंट करके भी दीपावली पर्व मनाया। गंगोह में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री असदुल्ला अजमेरी एवं पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद और उनके पुत्र हमजा मसूद ने हिंदू साथियों के घर जाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed