फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   House fire, chaos

मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Mon, 31 Oct 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
House fire, chaos
महानगर की हकीकतनगर कॉलोनी में मकान में लगी आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की घनी आबादी वाले क्षेत्र हकीकतनगर के एक मकान में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पता लगते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से टल गया। घर में आतिशबाजी रखी हुई थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि आतिशबाजी से ही आग लगी है। समय रहते क्षेत्र के लोगों ने परिवार को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार की शाम सात बजे की है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर में बड़ा चौक के पास राजू पाहवा का मकान है। उनके मकान के एक कमरे में अचानक धुआं निकलने लगा। इसको देखकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और राजू पाहवा के परिवार को बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही सीएफओ तेजवीर सिंह और अग्निशमन अधिकारी ऋषभ पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे । तब तक एक कमरे में भयंकर आग लग चुकी थी। दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया। मौके पर क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और अफरा-तफरी माहौल हो गया।
विज्ञापन

सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि आग के कारणों का पता किया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मकान के स्टोर रूम में दीपावली की बची हुई आतिशबाजी रखी हुई थी। आतिशबाजी की वजह से ही आग लगी है, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन एक कमरे में रखा करीब 50 हजार रुपये घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का पता लगते ही राजू पाहवा के पड़ोसी भी घरों से बाहर निकल आए। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल बना रहा।

महानगर में हकीकतनगर के मकान में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी।

महानगर में हकीकतनगर के मकान में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग के कर्मचारी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed