{"_id":"6730ef4fe20ba033f10851d0","slug":"hotel-operator-cheated-of-rs-10-crore-71-lakh-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-135727-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: होटल संचालक से दस करोड़ 71 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: होटल संचालक से दस करोड़ 71 लाख की ठगी
विज्ञापन
सहारनपुर। देहरादून में प्रॉपर्टी दिलवाने के नाम पर सहारनपुर के होटल संचालक से 10 करोड़ 71 लाख रुपये की ठगी कर ली गई।
देहरादून में प्रॉपर्टी दिलवाने के नाम पर आरोपियों ने होटल संचालक से नौ अलग-अलग स्थानों की प्रोपर्टी अपने नाम करा ली, जिसकी रकम होटल संचालक को नहीं दी गई और देहरादून की प्रॉपर्टी का मामला भी फर्जी निकला। कुतुबशेर थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नखाशा बाजार निवासी हाजी अशरफ अली ने दी तहरीर में बताया कि बंजारो पुल के पास उनका होटल है। खान आलमपुरा के रहने वाले मोहम्मद मदीन का उनके यहां पर आना-जाना था। जिसने कहा कि कुछ परिचित हैं जो प्रॉपर्टी का काम करते हैं। आप भी प्रॉपर्टी का काम करते हो, अगर चाहो तो उनके साथ मिलकर अच्छी प्रॉपर्टी दिलवा दूंगा। इसके बाद मदीन ने अकबर, शेरखान और आजाद खान से मिलवाया।
विश्वास में लेने के बाद कहा कि देहरादून में कैनाल रोड पर 2550 वर्ग गज की प्रॉपर्टी है, जो राजपुर रोड निवासी रीतू एम मिस्ट्रीले के नाम पर है। वह अपनी प्रोपर्टी बेचना चाहती है। होटल संचालक ने खरीदने के लिए हामी भर दी। 10 करोड़ 71 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। इस पर होटल संचालक ने कहा कि वह अभी इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकते। सहारनपुर और देहरादून में उनकी कुछ प्रोपर्टी है वह बिकवा दो, जिसके बाद प्रोपर्टी खरीद लेंगे।