{"_id":"6410b66a84a1793e8f09a539","slug":"hostel-will-be-built-for-250-students-under-smart-city-scheme-saharanpur-news-c-14-1-153399-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना के तहत 250 छात्रों के लिए बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्मार्ट सिटी योजना के तहत 250 छात्रों के लिए बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
पुल जोगियान स्थित राजकीय छात्रावास
विकास की बात
- पुल जोगियान स्थित पुराने और जर्जर को तोड़कर बनाया जाएगा नया छात्रावास
- करीब पांच करोड़ की लागत की कार्य योजना बनाई
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। राजकीय छात्रावास को तोड़कर स्मार्ट सिटी योजना के तहत नया बनाया जाएगा। खास बात यह है कि अभी तक इसकी क्षमता 150 छात्रों की थी, जिसे भी बढ़ाकर 250 छात्रों के लिए किया जाएगा। जिसके बाद और अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सकेगा। एक महीने में इस पर काम शुरू हो जाएगा। छात्रावास पर करीब पांच करोड़ रुपया खर्च होने का अनुमान है।
पुल जोगियान के निकट राजकीय इंटर कॉलेज का मैदान है, जिसमें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज भी संचालित है। इसी परिसर में छात्रावास की तीन मंजिला इमारत खड़ी है। छात्रावास 1980 में बना था, जो आठवीं पास मेधावियों के लिए बनाया गया था। मेधावी छात्र राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ते थे और छात्रावास में रहते थे। समय के साथ व्यवस्था बदलती गई, जिसके बाद छात्रावास खाली हो गया। बीते करीब 12 साल से यहां अनुसूचित जाति के विद्यार्थी रह रहे हैं, जिनको प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई थी। इसके लिए करीब पांच करोड़ की कार्ययोजना बनाई गई है।
वर्तमान में करीब 35 छात्र रहते हैं, जो जनपद के दूर-दराज के गांवों से आते हैं। करीब दो बीघा भूमि पर बने छात्रावास की इमारत का एक हिस्सा कई साल से पूरी तरह जर्जर है, जिसकी सीमेंट से बनी जालियां टूटकर गिर चुकी हैं। बरसात के दिनों में शौचालयों की छतों से पानी टपकता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब 25 साल से भवन की मरम्मत नहीं हुई है। अब स्मार्ट सिटी योजना में छात्रावास को तोड़कर नया बनाया जाना है, जिसे लेकर इसमें रह रहे छात्र भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
-- -- --
छात्रावास में चल रहे कार्यालय
छात्रावास की इमारत में संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) तथा उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) के कार्यालय कई साल से चल रहे हैं। इसके अलावा एक एसोसिएशन का कार्यालय भी इसी इमारत में बना है। छात्र पहली और दूसरी मंजिल पर रहते हैं, जबकि प्रथम तल खाली है।
-- -- --
वर्जन-
राजकीय छात्रावास मंडलायुक्त और नगर आयुक्त की प्राथमिकता में है। दोनों अधिकारी इसका भौतिक निरीक्षण कर हालत को देख चुके हैं, जिसके बाद छात्रावास के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। खास बात यह है कि छात्रावास 250 छात्रों की क्षमता का बनाया जाएगा, जिसके बाद और अधिक छात्र लाभान्वित होंगे।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर