{"_id":"bb8a8b0d6f865e1c34c966054899cafb","slug":"hostage-miscreants-looted-rs-two-lakh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बंधक बनाकर दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बंधक बनाकर दो लाख रुपये लूटे
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 29 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
चार हथियारबंद बदमाशों ने गांव अल्हेड़ी में पति को बंधक बना और पत्नी को चाकू से लहूलुहान कर दस हजार की नगदी सहित दो लाख रुपये के जेवर लूट लिए। जाग होने पर बदमाश छत के रास्ते खेतों में कूद दतौली गांव की तरफ फरार हो गए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। सूचना के बाद रात में ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला को जिला अस्पताल भरती कराया गया है।
वारदात सोमवार की रात पौने दो बजे फतेहपुर थाना क्षेत्र के इस गांव में साजिद के घर हुई। दीवार फांद कर चार बदमाश अंदर कूद गए। उन्होंने साजिद को चारपाई पर ही बांधकर उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद बदमाश दूसरी मंजिल पर पहुंचे और वहां सो रही उसकी पत्नी ताहिरा को तमंचे के बल पर कवर किया।
ताहिरा ने शोर मचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे सिर में तमंचा मार कर घायल कर दिया। एक बदमाश ने चाकू के वार भी उस पर कर दिए। इसमें ताहिरा लहूलुहान हो गई। इसी दौरान जागी उसकी दस और 12 साल की दो बेटियों को चाकू से कवर कर जान से मारने की धमकी देकर बदमाशों ने घर में रखी 10 हजार की नगदी सहित करीब दो लाख रुपये मूल्य के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
इसी दौरान गांव में जाग होने के बाद बदमाश छत से पीछे खेतों में कूद कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे दतौली गांव की तरफ से फरार हो गए। रात में ही सूचना के तत्काल बाद एसओ फतेहपुर जयभगवान यादव मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रात में ही ताहिरा को जिला अस्पताल भरती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।