फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hospital, sick himself

सरकारी अस्पताल, खुद बीमार

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hospital, sick himself
Timardar your patient escort. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर जिला अस्पताल में व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। हर ओर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। चिकित्सालय में चिकित्सकों का तो अभाव है ही, सुविधाएं भी कम है।
विज्ञापन


यहां तक कि मरीजों के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं है। चिकित्सक न होने पर कर्मचारी ही मरीजों को अपने हिसाब से दवा देकर संतुष्ट कर रहे है। मंगलवार को अमर उजाला टीम पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिला अस्पताल पहुंची। 
विज्ञापन


तो अस्पताल ओपीडी में मरीज लंबी कतारों में लगकर चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। नाक, कान गले के चिकित्सक के कक्ष के बाहर, त्वचा रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ समेत कई चिकित्सकों के बाहर लाइन लगी हुई थी, लेकिन चिकित्सक कक्ष खाली था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए वार्ड ब्वाय भी गायब मिले। ऐसे में मरीजों को उनके परिजन स्वयं बिना स्ट्रेचर के वार्ड तक ले जाने को मजबूर दिखे।

अपनी मां का इलाज कराने पहुंचे नानौता निवासी इसरार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे से चिकित्सक का इंतजार कर रहा है, लेकिन तीन घंटे बाद भी चिकित्सक नहीं पहुंचे। 

गागलहेड़ी से आए बिलाल  और सरसावा से आए राकेश  ने बताया कि पिछले एक घंटे से कतार में खड़े होने के  बावजूद नंबर नहीं आया। चिकित्सक को दिखाकर लौट रहे मरीज रियाज, मानव, बबीता, सुषमा ने बताया कि वह चिकित्सक को दिखाने आए थे, लेकिन चिकित्सक की गैरहाजिरी में हेल्परों को ही दिखाना पड़ा। 


सहारनपुर। जिला अस्पताल परिसर में चारों ओर गंदगी के अंबार लगे है। मरीजों के साथ आए तीमारदारों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कूड़े के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed