फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hospital raised hands, arranging oxygen

अस्पताल ने खड़े किए हाथ, तीमारदार कर रहे ऑक्सीजन की व्यवस्था

Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hospital raised hands, arranging oxygen
सहारनपुर। कोविड के लिए नामित नगर के निजी अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं, यदि बेड मिल भी रहे हैं तो वेंटिलेटर और ऑक्सीजन की किल्लत इलाज में आड़े आ रही है। अस्पताल इस शर्त पर मरीज को भर्ती कर रहे हैं कि ऑक्सीजन की व्यवस्था तीमारदारों को खुद करनी होगी। ऐसा ही एक मामला बृहस्पतिवार की रात सामने आया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड निवासी संतोष को दो दिन पहले बुखार आया। अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई तो परिजन डॉक्टर के पास ले गए, जहां ऑक्सीजन का स्तर 57 आया। डॉक्टर ने तुरंत कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। परिजनों ने नगर के कोविड अस्पतालों में पता किया तो बेड नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन संतोष को लेकर यमुनानगर गए। वहां दर्जन भर अस्पतालों में भटकने के बाद बेड नहीं मिला तो परिजन संतोष को फिर वापस ले आए। दिल्ली रोड स्थित एक कोविड अस्पताल में ले गए, जहां ऑक्सीजन नहीं थी। डॉक्टरों ने ऑक्सीजन की व्यवस्था खुद करने की शर्त पर बेड दे दिया। इसके बाद जन सहयोग से एक छोटा सिलिंडर मिला, मगर वह भी कुछ ही देर में खाली हो गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से सिलिंडर की गुहार लगाई, मगर नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने किसी तरह गांव कुम्हारहेड़ा से सिलिंडर की व्यवस्था की, जिसके बाद ऑक्सीजन को चालू रखा जा सका। रात दो बजे फिर से सिलिंडर खाली हो गया। अस्पताल ने फिर से ऑक्सीजन नहीं होने की बात कहते हुए हाथ खड़े कर दिए। परिजनों ने सिलिंडर के लिए एसीएमओ डॉ. वीएस पुंडीर से भी गुहार लगाई, मगर कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। परिजन रात में फिर किसी तरह कुम्हारहेड़ा से सिलिंडर का इंतजाम करके लाए। संतोष की ही तरह अन्य मरीजों और तीमारदारों को भी ऐसे ही समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

प्रशासन की ओर से सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन मुहैया कराई जा रही है। मुझे नहीं लगता कि किसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है। अस्पतालों के लिए स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि ऑक्सीजन है तो मरीज केेे तुरंत उपलब्ध कराएं। यदि ऑक्सीजन होने के बावजूद कोई अस्पताल मरीज को ऑक्सीजन देने में मना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
डॉ. बीएस सोढी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed