फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hospital can take NOC after completing fire fighting equipment

Saharanpur News: अग्निशमन उपकरण पूरे कर एनओसी ले सकते हैं अस्पताल

Sat, 01 Apr 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 01 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hospital can take NOC after completing fire fighting equipment
रेलवे रोड ​स्थित एक सभागार में आईएमए की बैठक को संबो​धित करते सीएफओ प्रताप सिंह
सहारनपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से जनरल बॉडी बैठक हुई। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने चिकित्सकों को अस्पताल के लिए एनओसी लेने की प्रक्रिया बताई और समझाया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम पूरे होने चाहिए। एनओसी लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है। जो चिकित्सक अपने अस्पताल के लिए एनओसी लेना चाहते हैं, वह अग्निशमन उपकरण पूरे रखें और नियमानुसार एनओसी ले सकते हैं।
विज्ञापन

मेरठ से आए गठिया रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित जैन ने शहर के चिकित्सकों को गठिया बाय से संबंधित रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. सुभाष सहगल, वैज्ञानिक सचिव डॉ. सौम्या जैन ने डॉ. अंकित जैन को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. संजय कपिल, डॉ. मोहन सिंह, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. रजनीश दहूजा, डॉ. विवेक बनर्जी, डॉ. मोहन पांडेय, डॉ. मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed