फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hosiery business shines with 40 crores, business will increase further in the coming days

Saharanpur News: 40 करोड़ से चमका होजरी व्यापार, आगामी दिनों में और बढ़ेगा कारोबार

Thu, 18 Jul 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Hosiery business shines with 40 crores, business will increase further in the coming days
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर होजरी व्यापार गुलजार है। होजरी मार्केट से पश्चिमी यूपी के कई जिलों, पंजाब, हरियाणा, व उत्तराखंड़ में कांवड़ियों की वेशभूषा की सप्लाई हो रही है। दूसरे प्रदेशों के व्यापारियों ने आर्डर पर पोशाक तैयार कराई थी। करीब 40 करोड़ का व्यापार हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल, कोलकाता के बाद सहारनपुर के हीरन माहरान बाजार में सबसे बड़ी होजरी मार्केट है। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। यहां से मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली सहित पश्चिमी यूपी के कई जिलों के अलावा हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड़ में भी कांवड़ियों की पोशाक सप्लाई हो रही है। वहां के व्यापारियों ने आर्डर पर वेशभूषा तैयार कराई थी। इन दिनों तैयार माल की लगातार सप्लाई हो रही है। व्यापारियों के मुताबिक अभी तक करीब 40 करोड़ का व्यापार हो चुका है। आगामी दिनों में व्यापार और बढ़ेगा। शिवभक्तों की पोशाक 150 से 300 रुपये तक है। वहीं, कांवड़िए महाकाल और केदारनाथ मंदिर की फोटो छपी टी-शर्ट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिसकी कीमत साइज के हिसाब से अलग-अलग है। पिछले वर्ष बुलडोजर, योगी-मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट की मांग ज्यादा थी और व्यापार करीब 30 करोड़ का हुआ था।
विज्ञापन

यह बोले व्यापारी :
- पिछले वर्ष की अपेक्षा व्यापार बढ़ा है। जिलेभर में करीब 40 करोड़ का व्यापार हो चुका है।
--संजय बंसल, होजरी व्यापारी हिरमाहरान
- कोलकाता के बाद सहारनपुर में सबसे बड़ी होजरी मार्केट है। यहां से कई जिलों और प्रदेशों में कांवड़ियों की पोशाक सप्लाई हो रही है।
---योग चुघ, व्यापारी होजरी मार्केट
- दो वर्ष से व्यापार घटा है, लेकिन इस बार कारोबार बढ़ा है। होजरी मार्केट में रौनक है। शिवभक्त कांवड़ यात्रा के लिए पोशाक खरीद रहे हैं।
--अशोक मक्कड़, होजरी व्यापारी
- व्यापार बढ़ा है। इस बार मार्केट में अच्छी उछाल है। उम्मीद है कि व्यापार 50 करोड़ से ऊपर जाएगा।
--मनोज शर्मा, होजरी व्यापारी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed