फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Honored for maintaining communal harmony

साम्प्रदायिक सदभाव कायम रखने में योगदान करने वाले सम्मानित

Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Honored for maintaining communal harmony
सहारनपुर। व्यापार मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर की फिजा खराब होने से बचाने में योगदान करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं सम्मान प्रतीक भेंट किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय प्रताप नगर में आयोजित कार्यक्रम में नवरात्र के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव कायम रखने में अहम भूमिका अदा करने वाले समाजसेवी जावेद साबरी, ईशान साबरी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि सहारनपुर की धरती बाबा लालदयाल की साधना स्थली एवं शाह हारून चिश्ती की इबादतगाह है। यह गंगा जमुनी तहजीब को समेटे हुए है। नवरात्रि के दौरान कुछ लोगों ने शहर के सांप्रदायिक सद्भाव खराब करने का प्रयास किया। उसे शहर के अमन पसंद लोगों ने विफल कर दिया। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक जावेद साबरी ने कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम गलत बात का सबको विरोध करना चाहिए। इस दौरान पवन नारंग, खैरातीलाल अरोड़ा, राजेश विरमानी, नितिन सिंघल, अमन मनचंदा, मोहसिन खान, परवेज अंसारी, राव शाहिद, वेद गुप्ता, ललित जिंदल, मनोज शर्मा, हाजी अब्दुल बारी, विशाल गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed