{"_id":"63de9f814736ea19aa55fdc0","slug":"honored-for-doing-good-work-in-road-safety-month-saharanpur-news-c-14-1-105236-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क सुरक्षा माह में अच्छा काम करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क सुरक्षा माह में अच्छा काम करने वाले सम्मानित
Sat, 04 Feb 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के समापन पर एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित करते नगर विधायक राजीव गुंबर
सहारनपुर। परिवहन विभाग की ओर से एक महीन तक चलाए गए सड़क सुरक्षा माह का शनिवार को समापन हो गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा माह में अच्छा काम करने वाले सम्मानित किए गए, साथ ही यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में सड़क सुरक्षा माह के समापन समारोह में नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों के पालन से ही सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राधेश्याम ने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में विस्तार से बताया। एआरटीओ प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने कहा कि हम सबको आगे बढ़कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए। समापन समारोह में सड़क दुर्घटनाओं को रोकथाम में सहायक हुए यातायात कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षा विभाग के मास्टर ट्रेनर, परिवहन निगम के चालक-परिचालक तथा एनसीसी कैडेट्स तथा गुड सेमेरेटियन को रोड सेफ्टी चैंपियन के रूप में ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतिकरण किया।
इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता, वाणी विलास शुक्ला, यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय, एआरएम एलके त्रिवेदी, डॉ. रामानंद, प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी, योगेंद्र दुधेरा आदि मौजूद रहे।