{"_id":"5edbdffd8ebc3e908644f4ed","slug":"honor-fund-of-30-thousand-farmers-involved-in-technical-problem-saharanpur-news-mrt4852011100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी समस्या में उलझी जिले के 30 हजार किसानों की सम्मान निधि 16-54-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी समस्या में उलझी जिले के 30 हजार किसानों की सम्मान निधि 16-54-54
विज्ञापन
सहारनपुर। कृषि विभाग की तमाम कवायद जनपद के सभी पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना निधि का लाभ दिलाने में विफल साबित हो रही है। जिले में 301000 किसान इस योजना के लिए पात्र हैं और 270360 किसानों को ही अब तक इसका लाभ मिल सका है। शेष करीब 30000 किसान अब भी इस योजना के लाभ से वंचित हैं। ऐसा उनके बैंक खाता संख्या गलत फीड होने, आधार कार्ड से नाम मिस मैच होने आदि तकनीकी समस्याओं के चलते हुआ है। विभाग इसे ठीक कराने की कवायद में जुटा है।
किसानों की आय को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने एक फरवरी 2018 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। इसमें किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिए जाने हैं। जिसे दो-दो हजार रुपये की धनराशि तीन किश्तों में किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जा रही है। कृषि उपनिदेशक रामजतन मिश्र ने बताया कि जनपद में तीन लाख एक हजार किसान इस योजना के लिए पात्र हैं। इनमें से 270360 किसानों के खाते में पहली, 260622 किसानों के खाते में दूसरी, 237149 किसानों के खाते में तीसरी, 190462 किसानों के खाते में चौथी और 135668 किसानों के खाते में पांचवी किश्त आ चुकी है। इस योजना के लाभ से करीब 30 हजार किसान अभी भी वंचित हैं। जिसकी वजह उनके बैंक खाता संख्या गलत फीड होना, उनके आधार कार्ड और बैंक एकाउंट में नाम मिसमैच होना, संयुक्त खाता होना जैसी तकनीकी खामियां हैं। इन्हें ठीक कराया जा रहा है। 14 हजार किसानों का डाटा वैरीफिकेशन के लिए तहसीलों में भेजा गया है। इसके बाद धनराशि किसानों के खाते में आ जाएगी। जिन किसानों की एक किश्त आने के बाद रुक गई हो वे बैंक जाकर केवाईसी करा लें।
एक नजर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना
जनपद में पात्र किसान----------301000
पहली किश्त पाने वाले किसान---270360
दूसरी किश्त पाने वाले किसान----260622
तीसरी किश्त पाने वाले किसान---237149
चौथी किश्त पाने वाले किसान----190462
पांचवीं किश्त पाने वाले किसान---135668
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार।