फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holika Dahan will start at 4:55 on 23 March

23 को 4.55 से शुरू होगा होलिका दहन

Mon, 21 Mar 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 21 Mar 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
वैदिक सनातन धर्म विदवत परिषद की बैठक में होलिका दहन के समय को लेकर चर्चा हुई। विद्घानों ने कहा कि होलिका दहन का श्रेष्ठ उत्तम समय 23 मार्च को सांय 4.55 से 5.30 तक है।
विज्ञापन


उसके बाद का मूहुर्त सांय 6.33 ये 8.57 बजे तक होलिका का दहन मध्यम श्रेणी में रहेगा। जिसकी अवधि दो घंटे 24 मिनट की है। इस मंथन में ज्योतिष के आचार्य शंकर लाल उत्तम, आचार्य कमल नयन, आचार्य कमल किशोर, आचार्य सुभाष शमा्र, आचार्य मुरारी झा, आचार्य प्रगीत कौशिक, आचार्य योगेश दीक्षित, आचार्य अमित भारद्वाज, पंडित संजीव प्रणामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंडित अभिषेक कृष्णात्रे ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। पंडित शंकर लाल उत्तम की अध्यक्षता में संचालन पंडित दीपक अग्निहोत्री ने किया।  

होली मिलन समारोह में सद्भाव का संदेश
सहारनपुर। महात्मा गांधी विचार मंच की ओर से घंटाघर स्थित गांधी आश्रम के पास होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें सभी को आपसी प्रेम और सौहार्द से रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि एसएसपी आरपीएस यादव ने कहा कि सर्व धर्म के लोगों के साथ उत्सव मनाना सराहनीय कदम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई सभी इस देश की आंखें हैं। एक आंख को कुछ होगा तो देश की तस्वीर बिगड़ जाएगी। इसलिए देश की साझी विरासत को मजबूत करें। कार्यक्रम संयोजक राव असलम गांधी, हाजी तसलीम ने कहा कि होली हो या ईद सभी को मिलकर त्योहार मनाने चाहिए।


समारोह में हरीश मलिक, सुखबीर सिंह, चमनलाल चमन, पंडित मुकेश कपिल, विशंबरनाथ बजाज, दलजीत सिंह कोचर, मुंशी अफजाल, पंडित दौलतनंद, तेग सिंह यादव, केएल अरोड़ा, सूफी सुलतान, हयात कुरैशी, इसराइल, हरिओम, अनिल शर्मा, नकलीराम, राव मोहसिन, राव मोबिन, मौलवी इलियास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed