फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holika Dahan done by doing puja, archana

पूजा, अर्चना कर किया होलिका दहन

Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan done by doing puja, archana
कलेक्ट्रेट तिराहे पर होली का दहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में विधि-विधान से पूूजा अर्चना करने के बाद 1430 जगहों पर होलिका दहन किया गया। लोगों ने होलिका परिक्रमा कर पूजन किया। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर बच्चों के दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

फाल्गुन मास की पूर्णिमा से एक दिन पहले तक होलिका को फूस, लकड़ी, उपले लगाकर विशाल रूप दिया जाता है। सोमवार को जिले में 1430 जगहों पर पूरे दिन श्रद्धाभाव से होलिका पूजन हुआ। माता-पिता के साथ बच्चे गले में हार डालकर होलिका पूजन करने के लिए पहुंचे। होलिका की परिक्रमा कर धागा लपेटा गया। इसके साथ ही बेर, फल, पकवान और मिठाइयां अर्पित कर होलिका पूजन किया। शाम के समय छह बजकर 26 मिनट से आठ बजकर 52 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रहा। इस समय मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों ने विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना कर होलिका दहन कराया। शहर में घंटाघर, कलक्ट्रेट तिराहा, नुमाइश कैंप, श्री भूतेश्वर नगर, मटिया महल, दीनानाथ बाजार, रानी बाजार, बड़तला यादगार, गांधी कॉलोनी, बाबा दास रोड, गांधी कॉलोनी, चिलकाना रोड, सम्राट विक्रम कॉलोनी, नवाबगंज, आवास-विकास, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, शारदानगर, खलासी लाइन, रेलवे कॉलोनी, चंद्रनगर, हकीकतनगर, साकेत कॉलोनी, मिशन कंपाउंड, हिम्मतनगर, ब्रह्मपुरी कॉलोनी में होली जलाई गई और प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना का डर, डाला कपूर, लौंग, इलायची,
सहारनपुर। चीन से फैले कोरोना वायरस से लोग भयभीत है। इसको लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से और संसाधनों के जरिए जानकारों द्वारा अपील की गई कि होलिका दहन में अत्यधिक मात्रा में कपूर, लौंग, इलायची डाले हैं, जिससे वातावरण शुद्ध होगा और कोरोना का प्रभाव भी खत्म होगा। होलिका के दहन के समय लोगों ने कपूर, लौंग और इलायची अत्यधिक डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग की जगह ज्यादा बिका गुलाल
सहारनपुर। कोरोना वायरस का असर बाजार भी नजर आ रहा है। चीन से माल न आने की वजह से लोगों ने देशी पिचकारी ही खरीदी। इसके साथ पानी वाले और पक्के रंगों से परहेज किया। होली के आइटम के कारोबारी दिनेश अग्रवाल और अनिल कालड़ा ने बताया कि रंगों की अपेक्षा गुलाल की इस बार ज्यादा बिक्री हुई है। लोगों में कोरोना वायरस का डर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed