फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holi of flowers played on the songs of Holi

होली के गीतों पर खेली फूलों की होली

Mon, 09 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Holi of flowers played on the songs of Holi
सहारनपुर में होली खेलते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सोमवार को श्री बालाजी धाम बेहट रोड पर होली उत्सव मनाया गया। होली के गीतों पर श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली। इस दौरान मनोकामना पूर्ति के लिए श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ विधि विधान से किए गए।
विज्ञापन

श्री बालाजी सेवा समिति की ओर से हुए कार्यक्रम में श्री बालाजी धाम के संस्थापक गुरु श्री अतुल जोशी जी के सानिध्य में सोमवार की सुबह होली उत्सव कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री अतुल जोशी जी ने श्री बालाजी महाराज, श्री कोतवाल कप्तान साहब और श्री प्रेतराज सरकार के समक्ष दीप जलाकर किया। इसके बाद मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ किए गए। इसके बाद आज बृज होली रे रसिया और होली खेले रघुबीरा, अवध में होली खेले रघुबीरा आदि होली के गीत प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालु काफी देर तक झूमते रहे। इसके बाद पुष्पों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने न केवल श्री बालाजी महाराज के विग्रह पर पुष्प वर्षा की, बल्कि एक दूसरे के साथ पुष्पों की होली भी खेली।
विज्ञापन

गुरु अतुल जोशी जी महाराज ने बताया कि सनातन धर्म में होली पर्व का विशेष महत्व है। हनुमान जी महाराज को फाल्गुन माह से विशेष लगाव है। इस माह में जो भी भक्त साधना, उपासना और पूजा अर्चना करता है, उस भक्त की सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूर्ण हो जाती है। गुरु महाराज ने कहा कि इस पर्व पर सभी को आपसी बैर भाव मिटाने चाहिए और एकता, शांति और सद्भाव का परिचय देना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति रंग लगाने से मना करें तो उसके साथ जबरदस्ती नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल सैनी, धर्मपाल, मनोज वालिया, कमल प्रकाश शर्मा, रामप्रताप शुक्ला, शैंकी, अरविंद जैन, खेमराज मिश्रा, सुरेंद्र कुमार, चंद्रप्रकाश, विनित शर्मा, अरुणा जोशी, अनुराधा, सुमन, रेखा वालिया, मोना जैन, उषा पांचाल आदि उपस्थित रहे।

हकीकत नगर में स्कूटी पर गुब्बारे मारते बच्चे

हकीकत नगर में स्कूटी पर गुब्बारे मारते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली रोड स्थित सम्भाल संस्था द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में चंदन से होली खेलती महिलाएं

दिल्ली रोड स्थित सम्भाल संस्था द्वारा आयोजित होली कार्यक्रम में चंदन से होली खेलती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed