फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   holi holi

कोरोना के खौफ पर भारी पड़ी होली की खुमारी

Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
holi holi
सहारनपुर में गुलाल से होली खेलते बच्चे - फोटो : SAHARANPUR
कोरोना के खौफ पर भारी पड़ी होली की खुमारी
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना वायरस के खौफ पर होली खुमारी भारी पड़ी। जनपद भर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया गया। बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी अबीर गुलाल लगाकर एक-दूसरे होली की शुभकामनाएं दी।
मंगलवार को होली पर सुबह से ही सड़कों पर युवाओं और बच्चों की टोलियां दिखाई देने लगी। लोगों ने अपने घरों और पार्कों में डीजे के सिस्टम लगाकर जमकर डांस किया। इसके साथ ही रिश्तेदारों और मित्रों के घर जाकर होली खेली। बच्चों, महिलाओं, युवाओं सहित बुजुर्ग भी होली को लेकर उत्साहित नजर आए। पूरा शहर रंगों से सराबोर रहा। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। रंगों से होली खेलने के पश्चात दोपहर बाद महानगर में जगहों पर कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

-------------------------
चाइनीज की जगह देशी रंगों का हुआ इस्तेमाल
सहारनपुर। कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए चाइनीज की जगह लोगों ने देशी रंग और गुलाल का इस्तेमाल किया। कोरोना वायरस का असर बाजार पर पिछले 20 दिनों से ही नजर आने लगा था। चाइनीज रंग, पिचकारियां और अन्य सामान इस बार बाजार में नहीं आए। दुकानदारों ने पिछले वर्ष का स्टॉक भी बेचने के लिए रखा, लेकिन कोरोना के डर से लोगों ने चाइनीज रंगों, पिचकारियों और गुब्बारों से आदि से परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
एसएसपी और पुलिसकर्मियों ने भी खेली होली
सहारनपुर। बुधवार को पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन के मैदान पर गड्ढा बनाकर उसमें पानी भर दिया गया और पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गड्ढे में गिराकर होली खेली। इसके साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। पुलिस लाइन में एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिसकर्मियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कप्तान ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, एसपी सिटी विनीत भटनागर और शहर के तीनों सर्किल के सीओ महानगर के सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा जनपद के सभी 22 थानों में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। कई जगहों पर डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी डांस करते हुए नजर आए।

----------------------------
डीएम ने रंग लगाकर दी होली की बधाई
सहारनपुर। आईटीसी गेस्ट हाउस में रुके नवागत जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने अफसरों को रंग लगाकर उनके साथ होली खेली और बधाई दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद दाबकी मार्ग स्थित जिलाधिकारी आवास पर डीएम व अन्य अधिकारी पहुंचे, वहां पर पूर्व डीएम आलोक कुमार पांडेय के साथ सभी ने होली खेली और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed