फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Holi and Shab-e-Barat together, police alert

होली और शब-ए-बरात एकसाथ, पुलिस अलर्ट

Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Holi and Shab-e-Barat together, police alert
टपरी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को निर्देश देते एसपी सिटी राजेश कुमार - फोटो : SAHARANPUR
होली और शब-ए-बरात एकसाथ, पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर होली और शब-ए-बरात के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अपराधियों की चौतरफा घेराबंदी की जा रही है। शहर के हर वार्ड के गली-मोहल्लों के अलावा गांवों और संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की खास नजर रहेगी।
पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार हो गया है। एसएसपी डा. एस चनप्पा, एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात अतुल शर्मा जनपद के 21 थानों के प्रभारियों व सभी सीओ के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दे चुके हैं। 28 मार्च की शाम जिलेभर में होलिका दहन होगा। साथ ही शब-ए-बरात पर मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों में इबादत करेंगे। शहर के अंबाला रोड स्थित दबनी वाला, मंडी समिति रोड स्थित कब्रिस्तान, मेला गुघाल के आसपास के कब्रिस्तानों के अलावा जनपद भर के कब्रिस्तानों में रात में भीड़ रहेगी। कोई शरारती तत्व माहौल खराब न कर दे, इसी को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा चक्र मजबूत किया है।
विज्ञापन

सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी गली-मोहल्लों, गांवों, संवदेनशील इलाकों, कब्रिस्तानों और होलिका दहन स्थलों पर तैनात रहेंगे। थाना पुलिस और पीएसी को भी लगाया जाएगा। झगड़ालु प्रवृत्ति के करीब 30 हजार लोगों को मुचलका पाबंद किया जा चुका है। लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

1427 जगहों पर होगा होलिका दहन
28 मार्च को जिलेभर में 1427 जगहों पर होलिका दहन होगा और अगले दिन दुल्हैंडी पर फाग खेला जाएगा। शब-ए-बरात और होलिका दहन को लेकर 28 मार्च की सुबह रूट डायवर्ट किए जाने का भी प्लान तैयार कर लिया है।
रेलवे स्टेशन पर चलाया चेकिंग अभियान
एसपी सिटी राजेश कुमार ने शुक्रवार को टपरी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई। मास्क न लगाकर यात्रा कर रहे लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील की और कुछ के चालान भी काटे।

अब तक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
- 1522 अवैध शस्त्र पकड़े गए, 1351 जुआ अधिनियम और 838 का एनडीपीएस में चालान।
-- 2457 शराब तस्करों पर शिकंजा कसा। 100 से अधिक शराब की भट्ठी ध्वस्त कराई।
-- 918 तमंचे, नौ देसी रिवाल्वर, 1296 कारतूस, 711 चाकू बरामद किए।
-- 690 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया।
-- हत्या, लूट, चोरी और गोकशी के मामलों में 810 आरोपी पकड़े गए।
-- 1380 अपराधियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई, 150 जिला बदर हुए।
-- 60 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई।
-- 45 अपराधियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कराए।
-- सशक्त पैरवी कर 491 आरोपियों को विभिन्न मामलों में सजा कराई।
-- 2015 से अधिक लाइसेंसी शस्त्र जमा कराए गए हैं।
वर्जन
होली, शब-ए-बरात और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। किसी ने कानून से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - डा. एस. चनप्पा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed