फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hizbul Mujahideen terrorist arrested

Saharanpur News: हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा आतंकी गिरफ्तार

Thu, 03 Aug 2023 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen terrorist arrested
अहमद रजा उर्फ शारूख उर्फ मोहीददीन
-- सहारनपुर एटीएस ने मुरादाबाद से पकड़ा, मोबाइल में मिले जेहादी वीडियो, आतंकियों की चैट
विज्ञापन

-- पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर लेना चाहता था आतंकी कमांडो ट्रेनिंग


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सहारनपुर एटीएस ने जनपद मुरादाबाद से आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़े आतंकी को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी आरोपी अहमद रजा पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसके बाद वह भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अनंतनाग और श्रीनगर में आतंकी संगठनों के अड्डों से हथियारों की ट्रेनिंग भी ली।
बृहस्पतिवार को सहारनपुर को एटीएस को सूचना मिली कि जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव मिलक गुलड़िया निवासी अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन पुत्र फिरासत हुसैन आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहीद्दीन सहित पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई आतंकी संगठनों के संपर्क में सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा था। वह आतंकी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था। आरोपी पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान जाकर आतंकी कमांडो की ट्रेनिंग लेना चाहता था। इसके बाद आरोपी भारत में बड़ी आतंकी वारदात करने की फिराक में था। इस जानकारी के बाद एटीएस ने उसे मुरादाबाद से उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


-------

भारत में शरिया कानून लागू कराना था मकसद

--फोन में मिली चैट, हथियारों की तस्वीरें, जेहादी वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। एटीएस के अनुसार आरोपी अहमद रजा के मोबाइल फोन में हथियारों की कई तस्वीरें मिली हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आतंकी संगठनों से लंबे समय से संपर्क में था। आरोपी के फोन में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों से हुई बातचीत की चैट, हथियारों की फोटो, जेहादी वीडियो मिली हैं। आरोपी का मंसूबे थे कि हिंदुस्तान में शरिया कानून लागू कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
संगठन के फिरदौस के संपर्क में था आरोपी
आरोपी हिजबुल मुजाहिद्दीन पीर पंजाल तंजीम से जुड़े फिरदौस निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के संपर्क में भी था। इसने फिरदौस के साथ कश्मीर में आतंकियों से ट्रेनिंग भी ली थी।
------

युवाओं को आतंकी संगठन से जोड़ना था मकसद

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों ने अहमद रजा उर्फ शाहरूख उर्फ मोहीद्दीन को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी थी। इनका का मकसद था किसी तरह भारत सरकार को हटाकर यहां शरिया कानून लागू कराएंगे और फिर इनका राज होगा। इसीलिए आरोपी भारत और सरकार के खिलाफ युवाओं को भड़काकर उनका ब्रेनवॉश भी करता था।

-------

बद्री कमांडो बनना चाहता था आरोपी

आरोपी ने फिरदौस व पाकिस्तान के आतंकी हैंडलर के कहने पर दो बार श्रीनगर और अनंतनाग में हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। अपने मंसूबों को पूरा करने के लिए आरोपी आतंकी अहसान गाजी की मदद से अफगानिस्तान जाकर बद्री कमांडो बनना चाहता था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि भारत के संविधान और सरकार को नहीं मानता है।

--------

एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध
आरोपी अहमद रजा से पूछताछ के आधार पर एटीएस के रडार पर कई और संदिग्ध आ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि अहमद रजा के संपर्क में रहे युवा और कई अन्य लोगों को एटीएस गिरफ्तार कर सकती है। इसके साथी सहारनपुर में छिपे हो सकते हैं। एटीएस की टीमें सरगर्मी से आरोपी के साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed