फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hizbul Mujahideen terrorist arrested by Saharanpur ATS from Jammu Kashmir

UP: सहारनपुर ATS को मिली बड़ी कामयाबी, हिज्बुल का आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार, POK में ली थी ट्रेनिंग

Sat, 08 Mar 2025 01:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 01:37 PM IST
सार

सहारनपुर एटीएस की टीम ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह आतंकी 18 साल से फरार चल रहा था।

विज्ञापन
Hizbul Mujahideen terrorist  arrested by Saharanpur ATS from Jammu Kashmir
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर एटीएस की टीम ने 18 साल से फरार चल रहे हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया गया कि पकड़े गए आतंकी की पहचान उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम उर्फ अफजल उर्फ परवेज उर्फ हुसैन मलिक के रूप में हुई है। वह गांव फजलाबाद, जिला पुंछ जम्मू कश्मीर का निवासी है। पकड़े गए आतंकी के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में मुकदमा दर्ज था।

यह भी पढ़ें: बयान पर सियासत: आखिर कौन हैं संभल सीओ अनुज चाैधरी? जिनके तीखे बयान पर यूपी में मचा है बवाल

विज्ञापन

आतंकी उल्फत हुसैन हिज्बुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य रह चुका है। वर्ष 1999 से 2000 तक पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर में ट्रेनिंग भी ले चुका है। ट्रेनिंग के बाद वह मुरादाबाद में आया था, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

जानकारी के अनुसार जिस समय मुरादाबाद पुलिस ने उसे पकड़ा था, तब उसके पास से एक-47 से लेकर अन्य कई विस्फोटक पदार्थ और हथियार बरामद हुए थे। आतंकी पर मुरादाबाद की अदालत से 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed