फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HIV positive was not admitted to CHC, ambulance staff got the delivery done

Saharanpur News: एचआईवी पॉजिटिव को सीएचसी पर नहीं किया भर्ती, एंबुलेंस स्टाफ ने कराया प्रसव

Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
HIV positive was not admitted to CHC, ambulance staff got the delivery done
नानौता (सहारनपुर)। एचआईवी संक्रमित होना गर्भवती महिला के अभिशाप बन गया। उसे प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पर भर्ती नहीं किया गया। इस पर एम्बुलेंस 108 के चालक व ईएमटी ने गर्भवती महिला की सकुशल डिलीवरी कराई। डिलीवरी के बाद जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एचआईवी पॉजिटिव गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते एम्बुलेंस 108 द्वारा सीएचसी नानौता पर डिलीवरी के लिए लाया गया। जहां गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव होने के कारण भर्ती करने से मना करते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अधिक प्रसव पीड़ा होने पर महिला बेहोशी की हालत में जाने लगी। इस पर एम्बुलेंस 108 के ईएमटी विकास कुमार व चालक विपिन कुमार ने एम्बुलेंस को सड़क किनारे लगाकर महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला व उसके नवजात शिशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि एचआईवी और हेपेटाइटिस से ग्रसित गर्भवती महिला के प्रसव को सुरक्षित कराने के लिए प्रसव किट उपलब्ध नहीं होने और पीड़ित महिला के परिजनों के जिला अस्पताल में रेफर कराने की मांग पर स्टाफ नर्स रूमा जैवल ने गर्भवती महिला को जिला अस्पताल रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed