फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History sheeter who was expelled from the district was freed, he fought with the police and tore their uniform

Saharanpur News: हिस्ट्रीशीटर जिलाबदर को छुड़ाया, पुलिस से मारपीट, वर्दी फाड़ी

Fri, 21 Jun 2024 03:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 21 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
History sheeter who was expelled from the district was freed, he fought with the police and tore their uniform
बेहट अड्डा क्षेत्र में विवाद के दौरान शांति व्यवस्था बनाने को पहुंची पुलिस।
बिहारीगढ़/सहारनपुर। गांव कुरड़ीखेड़ा में जिलाबदर और हिस्ट्रीशीटर सोनू उर्फ दिलशाद को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट करते हुए आरोपी को उनके परिजनों ने छुड़ा लिया। एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने के साथ जमकर हंगामा किया। पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। जानकारी मिलने पर सीओ बेहट भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी हिस्ट्रीशीटर और एक महिला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले में नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गांव में अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए।
विज्ञापन

कुरड़ीखेड़ा निवासी सोनू उर्फ दिलशाद पुत्र नाजिम 15 दिन पहले ही एक मामले में जेल से छूटकर आया था। इसके बाद उसको जिला बदर कर दिया गया था, लेकिन वह अपने घर पर ही रह रहा था। आरोपी के घर होने की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की दोपहर थाना बिहारीगढ़ से एक दरोगा और दो सिपाही आरोपी को पकड़ने गए थे, जैसे ही पुलिसकर्मियों ने दिलशाद को हिरासत में लिया और जीप की ओर लेकर बढ़े तो परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट करते हुए एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी और दिलशाद को छुड़ा लिया। आरोपियों ने पुलिस के वाहन में भी तोड़फोड़ की कोशिश की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने पर सूचना दी। आनन फानन में बिहारीगढ़ और मिर्जापुर पुलिस को लेकर सीओ बेहट शशि प्रकाश शर्मा गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर हिस्ट्रीशीटर दिलशाद सहित पुलिस टीम पर हमला करने वाले नाजिम पुत्र मंजूर, उसकी पत्नी नसीमा, सुल्तान पुत्र जरीफ, मुंतजीर और मुर्सलीन पुत्रगण मुस्तकीम को भी गिरफ्तार कर लिया। बाकी फरार साथियों को पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न अपराधों में लिप्त रहने पर 12 केस दर्ज हैं। नौ हमलावरों के खिलाफ यूपी गुंडा एक्ट सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। छह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed