फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   History sheeter arrested in encounter, accused shot in the leg

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार आरोपी के पैर में लगी गोली

Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
History sheeter arrested in encounter, accused shot in the leg
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर प्रभारी टीम के साथ हौजखेड़ी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बाहुपुर की ओर से आ रही एक बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरशद उर्फ कनकटा निवासी एकता कॉलोनी थाना कुतुबशेर के रूप में हुई है। वह थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 16 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि बरामद बाइक को उसने अंबाला रोड से चोरी किया था। पकड़े जाने के डर से नंबर प्लेट हटा दी थी। चेसिस व इंजन नंबर को मिटाकर खुर्द-बुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed