फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Hindu society should unite and cooperate with patriotic organizations'

‘हिंदू समाज एकजुट होकर राष्ट्रभक्त संगठनों का सहयोग करे’

Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
'Hindu society should unite and cooperate with patriotic organizations'
अंबेहटा। हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख एवं जिला प्रभारी ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि हिंदू जागरण मंच की स्थापना का उद्देश्य हिंदू समाज में सुरक्षा व स्वावलंबन की भावनाओं को पैदा कर विधर्मी षड्यंत्रों से हिन्दू समाज को बचाना है। इसके लिए जरूरी है कि हिंदू समाज एकजुट होकर राष्ट्रभक्त संगठनों का सहयोग करें।
विज्ञापन

खेड़ा अफगान गांव में अजय पाल सिंह के आवास पर हुई हिंदू जागरण मंच की बैठक में ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। सरकार ने नई जनसंख्या नीति का जो मसौदा तैयार किया है वह सराहनीय है तथा सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का विरोध करने वाले लोग देश की एकता व अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच के विस्तार पर बल दिया। हिंदू जागरण मंच के जिला संरक्षक महंत मदन दास ने कहा कि युवा वर्ग हिंदू विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग सुनिश्चित करें। हिंदू जागरण मंच के पूर्व जिला मंत्री जय सिंह आर्य ने भी विचार रखे। बैठक में अंबेहटा नगर अध्यक्ष अजय पाल सिंह, विक्रम सिंह, राजपाल, धर्मपाल सैनी, उतम सिंह, आशीष सोनी, रितिक कुमार, राजेंद्र, रिशिपाल, रामनाथ, आशू सैनी, श्रीपाल सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed