फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hindon water turned poisonous instead of pollution free

Saharanpur News: प्रदूषण मुक्त होने के बजाय और अधिक जहरीला हो गया हैं हिंडन का जल

Wed, 04 Jan 2023 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hindon water turned poisonous instead of pollution free
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। सरकार द्वारा नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान छेड़ा गया है। जिस पर करोड़ों का बजट खर्च किया जा रहा है, लेकिन हिंडन नदी का पानी प्रदूषण मुक्त होने के बजाय और जहरीला हो गया है।
जिला प्रशासन पांवधोई एवं हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने तथा अविरल बहने के लिए प्रयास कर रहा है। समय-समय पर इन नदियों को प्रदूषण मुक्त किए जाने के कार्यों की समीक्षा की जा रही है। वहीं, सच्चाई इसके विपरीत है। गागलहेड़ी कस्बे के पास से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी में जहरीला काला पानी आ रहा है। यह नदी कचरे से भरी पड़ी है। जिसके चलते इसका पानी इतना गंदा हो गया है कि उसमें से बदबू आ रही है।
विज्ञापन

इस जहरीले पानी की वजह से वन विभाग द्वारा लगाए गए लाखों पौधों के जीवन पर भी संकट मडरा रहा है। इस पानी की वजह से हिंडन नदी के बीच खडे पेड़ सूख रहे हैं। बार-बार हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने का दावा किया जा रहा है। लाखों रुपये इसके लिए खर्च भी किए जा रहे हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्य होता नहीं दिख रहा है। मंडलायुक्त बार-बार नदियों की सफाई की समीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद यह नदी और पहले से अधिक प्रदूषित हो गई है। जिसका असर क्षेत्र के लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed