{"_id":"683df52ad84ae22ae000bf89","slug":"himachali-shakkar-para-is-giving-benefits-along-with-health-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-150898-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सेहत के साथ फायदा भी दे रहा हिमाचली शक्कर पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सेहत के साथ फायदा भी दे रहा हिमाचली शक्कर पारा
Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर शक्कर पारा फल आम लोगों के साथ कारोबारियों को खूब भा रहा है। हिमाचल का यह फल 15 से 20 दिनों के लिए ही बाजार में आता है। डाक्टर्स की माने तो यह शुगर के मरीजों और गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है।
महानगर की फल मंडी में इस बार एक नया फल हिमाचल का शक्कर पारा आया है। इसका दूसरा नाम एप्रिकोट या फिर खुबानी भी है। स्पेन का यह फल अब हिमाचल में फलने फूलने लगा है। देखने में बिल्कुल आड़ू जैसा फल लोगों की पहली पसंद बना है। इस फल की मिठास कारोबारियों को खूब भा रही है। बाजार में इसके दाम अच्छे मिल रहे हैं। फल कारोबारी परवेज ने बताया कि उन्होंने इस फल को काफी कम मात्रा में मंगाया था, लेकिन जैसे-जैसे फल की मांग बढ़ी तो उन्होंने इसे बड़ी मात्रा में मंगवाया है।
इस फल में मार्जिन भी अच्छा है। लोगों को भी यह खूब भा रहा है। गर्मियों के मौसम में फल बाजार कई बार मंदा रहता है। शक्कर पारा या खुबानी से इस बार अच्छा कारोबार हो रहा है। उन्होंने बताया कि फल के रेट 180 से 200 रुपये प्रति किलो तक है।