फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Higher electricity bills coming, fix them'

‘अधिक राशि के आ रहे बिजली बिल, इन्हें ठीक कराएं’

Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
'Higher electricity bills coming, fix them'
घंटाघर पर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को ज्ञापन सौंपते पश्चिमी उप्र संयुक्त उद्योग व्या? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुडे़ व्यापारी सोमवार को घंटाघर स्थित बिजलीघर पहुंचे। यहां उन्होंने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार से बातचीत की। उन्होंने उनके सामने स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के यहां अधिक राशि के बिजली बिल आने की समस्या रखी। उन्होंने बिलों को ठीक कराकर परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जयबीर राणा और जिला महामंत्री डॉ. आदित्य राठी के साथ अन्य व्यापारियों ने कहा कि जब से नगर में उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली के बिलों में 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो रही है। अधिक बिजली बिल आने से उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राहत मिलने की बजाय उपभोक्ताओं को बिजली बिलों को ठीक करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता और जिला कोषाध्यक्ष महेश भोला ने कहा कि व्यापारियों के साथ आम उपभोक्ताओं के सामने भी यह समस्या काफी समय से चली आ रही है। इसके लिए पहले भी अधिकारियों और अभियंताओं से बातचीत की गई है। मगर अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी है। इसलिए टीमों को भेजकर स्मार्ट मीटर की गति और अन्य खामियों को दूर कराया जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के बिल संशोधित कर उन्हें राहत दिलवाई जाए। निगम के अधीक्षण अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां समस्या आ रही है, उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। बिजलीघर पहुंचने वालों में जौली प्रजापति, अनिल ढींगड़ा, अब्दुल, इदरीश सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed