फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High dependency unit being built in women's hospital

Saharanpur News: महिला अस्पताल में बन रही हाई डिपेंडेंसी यूनिट

Fri, 25 Aug 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
High dependency unit being built in women's hospital
जिला महिला चिकित्सालय
- हर बेड पर मॉनिटर और ऑक्सीजन की मिलेगी सुविधा, दस बेड की है यूनिट
विज्ञापन

- तेजी से चल रहा यूनिट बनाने का काम, जल्द होगी तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल में हाई डिपेंडेंसी यूनिट बन रही है। यहां पर महिलाओं की जटिलता को देखते हुए मातृ मृत्यु दर को कम करने का प्रयास किया जाएगा। दस बेड के हाई डिपेंडेंसी यूनिट में हर बेड पर मॉनिटर और ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी।
जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीर गर्भवती को जिला महिला अस्पताल रेफर किया जाता है। कभी-कभी यहां पर भी सुविधाओं के अभाव में समस्या हो जाती है। महिला अस्पताल में न आईसीयू और न ही वेंटीलेटर। इस स्थिति को देखते हुए मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए यहां पर हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाई जा रही है। यह यूनिट महिला अस्पताल में सीएमएस कक्ष के बराबर वाले वार्ड में बन रही। यूनिट का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

दस बेड के हाई डिपेंडेंसी यूनिट में हर बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। मॉनिटर की सुविधा भी होगी। अति गंभीर मरीजों को हाई डिपेंडेंसी यूनिट में भर्ती किया जाएगा। इनका इलाज दूसरे मरीजों से अलग होगा। इसके लिए महिला अस्पताल से ही स्टाफ को रखा जाएगा। शौचालय अलग से बनेगा, जो स्टाफ और मरीजों के लिए होगा। नोडल अधिकारी डॉ. नवदीप गुप्ता ने बताया कि हाई डिपेंडेंसी यूनिट आईसीयू से नीचे और सामान्य वार्ड से ऊपर की सुविधा मिलती है। छह बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनी हुई है, जो अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-वर्जन
गंभीर गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए महिला अस्पताल में 10 बेड की हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाई जा रही है। इसमें मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। हर बेड ऑक्सीजन युक्त रहेंगे। मॉनिटर की व्यवस्था रहेगी। मरीजों के लिए अलग से शौचालय भी यूनिट के अंदर ही होगा।

- डॉ. इंद्रा सिंह, सीएमएस, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed