फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   High alert on Holi, watch over farm house and crushers

होली पर हाई अलर्ट, फार्म हाउस और क्रशरों पर निगाह

Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
High alert on Holi, watch over farm house and crushers
सहारनपुर जगंल में गश्त करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। होली पर जंगल में शिकार की आशंका बढ़ जाती है। वन्य जीवों पर शिकारियों की निगाह रहती है। सहारनपुर परिक्षेत्र के जंगलों में वन संरक्षक ने हाई अलर्ट जारी किया है। अबकी खास ये है कि जंगल से सटे फार्म हाउस पर पैनी निगाह रखी जाएगी। स्टोन क्रशर मालिकों पर भी शिकंजा कसेगा। विभाग को ये खबर लगी है कि होली पर दावतों का आयोजन क्रशरों पर किया गया है। जिसमें वन्य जीवों के शिकार की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

होली के दौरान शिकारियों की सक्रियता बढ़ जाती है। सहारनपुर, देहरादून और हरियाणा राज्य से जुड़े शिकारी और वन्य जीव तस्कर सहारनपुर परिक्षेत्र विशेषकर सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों से लगते बिहारीगढ़, शाकंभरी, बेहट, देवबंद क्षेत्र के जंगलों में सक्रिय रहते हैं। स्थानीय लोगों से साठगांठ करके शिकार करते हैं। सहारनपुर के शिवालिक वन क्षेत्र के वन्य जीवों और बेशकीमती पेड़ों के लिए बेहद संवेदनशील है। जंगल पूरी तरह से चूंकि खुला हुआ है इसलिए चुनौतियां बेशुमार हैं। अबकी वन विभाग को अंदरखाने सूचना मिली है कि बिहारीगढ़, बेहट और शाकंभरी के आसपास लगे स्टोन क्रशरों पर होली पर पार्टी का इंतजाम है। लिहाजा इन स्टोन क्रशरों पर वन विभाग की पैनी निगाह है। वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है। कोई भी गतिविधि मिलने पर वन्य जीव अधिनियम की धारा 1972 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ये प्रजातियां शिवालिक के जंगलों में हैं मौजूद
संरक्षित और संकटापन्न श्रेणी में शामिल तेंदुआ, हाथी, लकड़बग्घा, पेंगुइन, दुर्लभ सांप, सिवेट कैट के अलावा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांभर, चीतल, जंगली सूअर, जंगली मुर्गा, मछलियाें सहित अन्य वन्य जीवों की बिहारीगढ़ रेंज के जंगलों में मौजूदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के परिक्षेत्र के जंगलों को हाई अलर्ट पर होली के लिए किया गया है। सहारनपुर के शिवालिक के जंगल में वन्य जीवों का मूवमेंट बढ़ा है। यह भी सूचना मिल रही कि कुछ स्टोन क्रशर से जुड़े लोग होली के जश्न की तैयारी में हैं। जंगल से लगते क्षेत्रों में इन पर कड़ी नजर है। हाई अलर्ट के दौरान रेंजरों को पूरी तरह से मुस्तैद कर दिया गया है। टीम दिन-रात गश्त पर रहेगी। होली के दो दिन बाद तक पूरी तरह से मुस्तैदी बरती जाएगी। वैसे सामान्य तौर पर जंगल पर पहरा रहता ही है।
वीके जैन, वन संरक्षक, सहारनपुर मंडल परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed