फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Here the responsibility of family planning is on women, men are lagging behind

Saharanpur News: यहां परिवार नियोजन की महिलाओं पर जिम्मेदारी, पुरुष फिसड्डी

Thu, 11 Jul 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Here the responsibility of family planning is on women, men are lagging behind
सहारनपुर। जिले की महिलाएं परिवार नियोजन के प्रति पुरुषों की तुलना में अधिक जागरूक हैं। यहां दो साल के अंदर 5055 महिलाएं नसबंदी करा चुकी हैं, जबकि 306 पुरुषों ने नसबंदी कराई। परिवार नियोजन को लेकर पुरुष गंभीर नहीं हुए तो आने वाले दिनों में बढ़ती जनसंख्या बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्व जनसंख्या दिवस है। जनसंख्या नियंत्रण की दिशा में स्वास्थ्य विभाग की मेहनत काम नहीं आ रही है। परिवार नियोजन के लिए लगातार जागरुकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे। परिवार नियोजन का प्रदर्शन प्रदेश में खासा खराब है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022-23 में 2520 महिलाओं ने नसबंदी कराई थी। उनके मुकाबले 139 पुरुष ही नसबंदी करा पाए थे। 2023-24 का आंकड़ों पर गौर करें तो 2535 महिला और 166 पुरुषों की नसबंदी हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू होगा, जो 31 जुलाई तक तीन चरणों में चलेगा। इसमें लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताए जाएंगे। साथ ही जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

------
ब्लॉकवार महिला-पुरुष नसबंदी के आंकड़े
ब्लॉक महिला पुरुष
बलियाखेड़ी 185 10
देवबंद 186 04
गंगोह 185 10
मुजफ्फराबाद 286 62
नागल 198 40
नकुड़ 192 09
नानौता 135 00
पुवांरका 149 04
रामपुर मनिहारान 121 10
साढ़ौली कदीम 219 10
सरसावा 214 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed