फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hepatitis is spread by five types of viruses

Saharanpur News: पांच प्रकार के वायरस से फैलता है हेपेटाइटिस

Tue, 29 Jul 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis is spread by five types of viruses
सहारनपुर। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कैंप कार्यालय में जागरुकता कार्यशाला की गई। इसमें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई संक्रमण रोगों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही समय पर पहचान, रोकथाम व उपचार के बारे में बताया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार व वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा ने बताया कि हेपेटाइटिस लिवर की गंभीर बीमारी है, जो पांच प्रकार के वायरस से फैलती है। वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी से हो सकती है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से हेपेटाइटिस बी, सी और डी लिवर को गंभीर क्षति पहुंचा सकते हैं और समय पर इलाज न हो तो यह रोग जानलेवा भी हो सकता है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि यह रोग संक्रमित रक्त, असुरक्षित यौन संबंध, दूषित भोजन व पानी, तथा प्रयोग की गई सिरिंज के जरिए फैलता है। गर्भवती महिलाओं से बच्चों में यह संक्रमण 10 से 26 प्रतिशत तक फैल सकता है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. कपिल देव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed