फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Helmets distributed to two wheeler drivers

दुपहिया वाहन चालकों को वितरित किए हेलमेट

Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Helmets distributed to two wheeler drivers
घंटाघर पर यातायात महा के तहत एकटिवा सवार युवती को हेलमेट प्रदान करते पुलिस अधिकारी व व्यापारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यातायात जागरूकता माह के तहत शुक्रवार को पुलिस ने घंटाघर चौराहे पर शिविर लगाकर दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। वाहन चालकों को संदेश दिया कि यातायात नियमों का पालन अवश्य करें, क्योंकि सावधानी ही सुरक्षा है।
विज्ञापन

श्री साईं सेवा परिवार के अध्यक्ष सौरभ बब्बर के सहयोग से घंटाघर पर एसपी देहात अतुल शर्मा और एसपी सिटी राजेश कुमार की मौजूदगी में पुलिस ने 100 वाहन (दुपहिया) चालकों को हेलमेट वितरित किए। पुलिस अधिकारियों ने ऐसे वाहन चालकों को रोक कर इसकी वजह भी पूछी और उन्हें समझाया कि यातायात नियमों के पालन से जान बचाई जा सकती है। यदि दुपहिया वाहन चलाते समय चालक के सिर पर हेलमेट हो तो सड़क दुर्घटना होने पर काफी हद तक जान जाने से बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस से हेलमेट पाकर वाहन चालकों के चेहरे भी खिल उठे। वहीं यातायात निरीक्षक मनीष कुमार शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मोनिका चौहान, टीएसआई संजय कुमार मौजूद रहे।

घंटाघर पर यातायात महा के तहत एकटिवा सवार चालक को हेलमेट प्रदान करते पुलिस अधिकारी व व्यापारी

घंटाघर पर यातायात महा के तहत एकटिवा सवार चालक को हेलमेट प्रदान करते पुलिस अधिकारी व व्यापारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed