{"_id":"69e52a1e6fdc0c643d0d1807","slug":"heavy-vehicles-will-not-run-on-paper-mill-road-height-barriers-will-be-installed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-173789-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेपर मिल रोड पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन, लगेंगे हाइट बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेपर मिल रोड पर नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन, लगेंगे हाइट बैरियर
विज्ञापन
- नगर निगम को भेजा गया प्रस्ताव, जाम से मिलेगी राहत
- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया था निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अतिव्यस्त पेपर मिल रोड पर भारी वाहनों का संचालन बंद होगा। दो जगहों पर हाइट बैरियर लगाए जाएंगे ताकि भारी वाहन पेपर मिल रोड पर न आ सकें। नगर निगम को प्रस्ताव भेजा गया है। ऐसा होने से जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होगी।
महानगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस नित नए हथकंडे अपना रही है। स्कूलों की छुट्टी पर दिल्ली रोड से लेकर कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, घंटाघर चौक, अंबाला रोड सहित मुख्य मार्गों पर जाम लग जाता है। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी। इसमें पेपर मिल रोड पर हाइट बैरियर लगाने का निर्णय लिया गया था। इसका प्रस्ताव बनाकर नगर निगम को भेजा गया है। अब हाइट बैरियर का टेंडर होगा। यह बैरियर विश्वकर्मा चौक और पेपर मिल रेलवे फाटक पर लगेंगे। यह इसलिए किया गया है, ताकि दोनों तरफ से भारी वाहन पेपर मिल रोड पर न आ सकें। बैरियर भारी वाहनों को नहीं घुसने देंगे।
-- फाटक बंद होने पर लग जाता है जाम
पेपर मिल रोड पर रेलवे फाटक है। ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद रहती है। इसके बाद पेपर मिल रोड पर जाम की स्थिति बन जाती है। हालांकि, शेखपुरा कदीम में रेलवे लाइन के ऊपर से पुल बनने पर काफी हद तक राहत मिली है।
विज्ञापन
-- वर्जन
पेपर मिल रोड पर भारी वाहनों की रोकथाम के लिए हाइट बैरियर लगाने की तैयारी चल रही है। यह बैरियर दो स्थानों पर लगाए जाएंगे। नगर निगम को प्रस्ताव गया है। - शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसपी यातायात