फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy vehicles will not enter the city

भारी वाहनों का नहीं होगा शहर में प्रवेश

Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles will not enter the city
सहारनपुर। ईद-उल-फितर पर शुक्रवार को ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह पांच बजे से भारी वाहनों वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद ने बताया कि यातायात डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। जो 14 मई को प्रात: 05 बजे से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराने के निर्देश है। थाना प्रभारी गागलहेडी को निर्देश दिया है कि बाईपास कट से शहर प्रवेश मार्ग पर पुलिस तैनात रखें और समस्त प्रकार के वाहन (कार/बस/ट्रैक्टर ट्राली/ट्रक आदि) को बाईपास की तरफ से ही निकाला जाएगा।
यह रहेगी व्यवस्था
- देहरादून की तरफ से यमुनानगर/अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकलना होगा। इसी तरह अंबाला की तरफ से देहरादून को जाने वाले वाहन भी बाईपास से ही संचालित होंगे।
विज्ञापन

- थाना प्रभारी रामपुर मनिहारान चुन्हेटी बाईपास सर्विस रोड पर पुलिस लगाकर देहरादून अथवा अंबाला की ओर जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकालेंगे।
- थाना प्रभारी नागल लाखनौर बाईपास सर्विस रोड पर पुलिस लगाकर अनुपालन कराएंगे कि समस्त प्रकार के वाहन देहरादून/अंबाला की ओर जाना है, उन्हें लाखनौर से बाईपास पर ही संचालित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- थाना प्रभारी जनकपुरी राकेश केमिकल चौकी/आंबेडकर चौक /एसबीडी चौक/चौकी बंद फाटक पर पुलिस तैनात रखेंगे और किसी भी प्रकार का भारी वाहन शहर में नहीं आने देंगे।
- थाना प्रभारी कोतवाली देहात चौकी शेखपुरा कदीम पर पुलिस लगाकर किसी भी प्रकार का भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं आने देंगे।
- थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित एलाईट पेट्रोल पंप/नकुड़ तिराहे/लेबर कालोनी चौकी/मानकमउ पुलिया पर यातायात व्यवस्था/शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस तैनात रहेगी।
- थाना सदर बाजार क्षेत्र में हसनपुर चौक/विश्वकर्मा चौक/सदर तिराहा/सिविल लाइन तिराहा आदि पर पुलिस तैनात रहेगी।
- कोतवाली नगर घंटाघर चौक/दिल्ली बस अड्डा आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस तैनात रहेगी।
- आंबेडकर चौक की ओर से आने वाले समस्त छोटे वाहन एसबीडी चौक से कलक्ट्रेट तिराहा, हसनपुर चौक से शुगर मिल तिराहे से मानकमउ पुलिया से नकुड तिराहे से अंबाला की ओर जाएंगे।

- बेहट रेाड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बडगांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एंव चिलाकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। गंगोह बस अड्डा व नकुड़ तिराहे की ओर से कोई भी रोडवेज बस आदि अंबाला रोड पुल की ओर नहीं जाएगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed