{"_id":"64e8f2a1fde59f20070d8be6","slug":"heavy-vehicles-destroyed-the-main-roads-of-the-metropolis-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-8310-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर की मुख्य सड़कों को भारी वाहनों ने उधेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर की मुख्य सड़कों को भारी वाहनों ने उधेड़ा
विज्ञापन
दिल्ली रोड बसंत विहार रेनबो स्कूल के सामने हुआ बडा गडढ़ा
- दिल्ली रोड, कोर्ट रोड समेत कई सड़कें गड्ढों में तब्दील
- बारिश में जल भराव के चलते कई सड़कें धंसी, हो रहे हादसे
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। बारिश के कारण हुए जलभराव के चलते भारी वाहनों ने महानगर की मुख्य सड़कों को उधेड़ दिया है। दिल्ली रोड, कोर्ट रोड समेत मुख्य मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील हो रही है। कई स्थानों पर सड़के धंस गई है। ऐसे में सड़कों पर चलने में हादसे हो रहे है। बावजूद इसके नगर निगम ने सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
महानगर में बीते तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई। भारी बारिश के चलते मुख्य मार्गों के अलावा गली मोहल्ले में भी जल भराव की स्थिति बनी है। ऐसे वाहनों ने सड़कों क्षतिग्रस्त कर दिया है। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, पुलिस लाइन की सड़कों का है। इन मार्गों पर वाहनों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। नॉ एंट्री खुलने के बाद पूरी रात चलने वाले खनन से भरे भारी वाहनों ने कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर उधेड़ कर रख दिया है।
बसंत विहार के सामने, कलक्ट्रेट तिराहे, पीएनबी के सामने, कचहरी के सामने, पार्श्वनाथ प्लाजा के सामने आदि स्थानों पर गहरे गड्ढे सड़क पर हो गए है। जिनमें वाहकों के फंसने और गिरने से हादसे हो रहे है। इसके अलावा मिशन कंपाउंड, अंबाला रोड, गुरुद्वारा रोड, कोर्ट रोड रेलवे ओवरब्रिज आदि सड़कों पर भी गहरे गड्ढे हो गए है।
विज्ञापन
जल भराव होने के कारण कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, पुलिस लाइन रोड कई स्थानों पर धंस गई है। सड़क बैठने से वहां पर गहरे गड्ढे हो गए है। इसके बावजूद नगर निगम नहीं चेता। जहां पर सड़कें धंस गई है, वहां पर नागरिकों ने भी बोर्ड लगाए और बैरिकेडिंग की है। कोर्ट रोड पुल समेत कई स्थानों पर नागरिकों ने ईंट,पत्थर डाल कर बड़े गड्ढों को भरा है, ताकि किसी के साथ कोई अनहोनी ना हो।
-- -- -- -- --
बनते ही स्मार्ट रोड भी धंसा
स्मार्ट सिटी के तहत हाल में रेलवे रोड और जीपीओ रोड पर बनी स्मार्ट रोड भी बारिश को नहीं झेल पाई। पानी की निकासी नहीं होने से इन स्मार्ट रोड पर भी जल भराव हो गया, जिस कारण कई स्थानों पर स्मार्ट रोड भी धंस गई है।
-- -- -- -
नागरिक हैं परेशान
-- आवास विकास निवासी राहुल अरोरा का कहना है कि दिल्ली रोड का बुरा हाल है। रात भर चलने वाले डंपरों ने सड़क तोड़ कर गड्ढों में तब्दील कर दी है। बाजार जाने और बच्चों को स्कूल ले जाने में इस सड़क पर चलने से डर लगने लगा है।
-- दुर्गा विहार निवासी राजवीर का कहना है कि पानी की निकासी नहीं होने से पूरी काॅलोनी की सड़क टूट गई है। आवागमन में परेशानी हो रही है।
-- अंबाला रोड के दुकानदार पुनीत सेठी का कहना है कि दुकान के सामने सड़क टूटी है, जलभराव रहता है। निगम को शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।
-- सुभाष नगर निवासी सोनू खालसा ने बताया कि आगामी दिनों पर्व आने वाले है। सड़कों को बुरा हाल है, सभी को भारी परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- --
गड्ढों को भरने के निर्देश दिए
-- लगातार बारिश के चलते सड़कों के निर्माण का कार्य नहीं हो सकता। ऐसे में निगम के अधिकारियों को मुख्य मार्गों पर वाहनों से हुए गहरे गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं। जहां पर सड़क धंस गई है, वहां चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। सीवर के कारण ये सड़़कें धंसी है, इस संबंध में जल निगम को पत्र लिख गया है।
- डॉ अजय कुमार, महापौर