फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy vehicles banned in the city for two days from today, CCTV and drone surveillance

Saharanpur News: आज से शहर में दो दिन भारी वाहन प्रतिबंधित, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

Sat, 14 Feb 2026 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles banned in the city for two days from today, CCTV and drone surveillance
सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की भीड़ के मद्देनजर जिले में शनिवार और रविवार को डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी। गागलहेड़ी से शहर में आने वाले भारी वाहन प्रतिबंध रहेंगे। नो-एंट्री के समय भी बढ़ाया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सहारनपुर परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा तैयारियां की गई हैं। शुक्रवार को डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए परिक्षेत्र के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख मंदिरों, शिवालयों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग ड्यूटी प्लान तैयार किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान लगने वाले कांवड़ शिविरों के आयोजकों के साथ गोष्ठी कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया है। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- ऐसे रहेगी यातायात व्यवस्था
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर जिले में कांवड़ियों का आवागमन रहेगा। इसके मद्देनजर शनिवार व रविवार को शहर में भारी वाहनों के लिए लागू नो-एंट्री का समय बढ़ा दिया गया है। अब तक सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक लागू रहने वाली नो-एंट्री को बढ़ाकर सुबह तीन बजे से रात 12 बजे तक कर दिया गया है। इस अवधि में शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट दी गई है।

जिन भारी वाहनों को शहर में माल का लदान-उतार करना है, उन्हें केवल रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो भारी वाहन गागलहेड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आएंगे, वह छुटमलपुर होते हुए बरौली तिराहा, जनता रोड मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे। गागलहेड़ी से सीधे शहर क्षेत्र की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed