फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy stone thrown on moving car, woman injured

चलती कार पर फेंका भारी पत्थर, महिला घायल

Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Heavy stone thrown on moving car, woman injured
पत्थर लगने से घायल महिला। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर सोमवार रात दस बजे चलती कार पर किसी ने भारी पत्थर फेंक दिया, जिससे कार का शीशा टूट गया और कार सवार महिला घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर सेवारत निशांत कुमार पत्नी और छह माह के बच्चे के साथ कार से देहरादून रोड की तरफ से शहर में राजौरी गार्डन कालोनी स्थित घर आ रहे थे। देहरादून रोड पर राकेश केमिकल चौकी के पास अचानक भारी पत्थर उनकी कार की खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर बैठी महिला को लगा, जिससे उनका कान फट गया। निशांत और बच्चा किसी तरह बच गए। अचानक हुए हादसे के दौरान निशांत ने मुश्किल से कार का संतुलन बनाया।
विज्ञापन

हादसे के बाद केमिकल चौकी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पत्थरदफेंकने वाले को ढूंढने का प्रयास किया, मगर वह नहीं मिल पाया। निशांत ने बताया कि यदि कार का शीशा खुला होता तो और गंभीर चोटें आ सकती थी। महिला को देहरादून रोड पर ही निजी चिकित्सालय में उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना जनकपुरी प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि यह काम किसी शरारती तत्व या मनोरोगी व्यक्ति का लगता है। कुछ लोग इस रोड पर किसी मनोरोगी के घूमने का जिक्र कर रहे हैं, लेकिन वह अभी मिला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed