फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy rain: Water everywhere from city to village

झमाझम बारिश : शहर से गांव तक पानी ही पानी

Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain: Water everywhere from city to village
सहारनपुर की पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में भरा बरसात का पानी
सहारनपुर। पिछले सप्ताहभर से जारी भीषण गर्मी से रविवार को राहत मिली। घंटे भर जमकर मेघ बरसे। इसके बाद रिमझिम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया। बारिश के चलते महानगर समेत देहात क्षेत्रों में जल भराव हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसून से पहले की बारिश ने ही नाले और सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा डाल रखा था। अचानक से तेज हवाएं चलने लगी। सुबह दस बजे बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी तो वहीं महानगर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया।
विज्ञापन

महानगर के राम नगर, पठानपुरा, कोर्ट रोड, ओजपुमार, शिवाजी नगर, न्यू माधवनगर, विष्णुधाम काॅलोनी, नूर बस्ती, खाताखेड़ी, रायवाला मार्केट, मोरगंज, पंजाबी बाग, शारदा नगर आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से पहले दावे किए गए थे कि नालों की सफाई कर दी गई, लेकिन पहली ही बारिश ने पोल खोलकर रख दी। जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद एक बार फिर मौसम बदला और धूप निकल आई।
उधर, तीतरों में बारिश राहत लेकर आई। बारिश के चलते करीब 10 घंटे से बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अंबेहटा में लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसान बारिश के वरदान से उत्साहित दिखे। बड़गांव में सुबह से शुरू हुई बूंदाबांदी ने लोगों को राहत की सांस दी।

बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर तक सुचारु नहीं हो सकी। रामपुर मनिहारन में 10 बजे के आसपास तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने तपती गर्मी से निजात दिलाई। नागल, गंगोह, मिर्जापुर, बेहट, सरसावा, चिलकाना, नकुड़, छुटमलपुर, गागलहेड़ी समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से जलभराव हुआ।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed