फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heavy hailstorm in Deoband, vehicles collided with each other

Saharanpur News: देवबंद में जमकर हुई ओलावृष्टि, आपस में टकराए वाहन

Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Heavy hailstorm in Deoband, vehicles collided with each other
देवबंद। तहसील मुख्यालय से करीब दस किलो मीटर दूर देवबंद-बरला मार्ग पर जमकर ओलावृष्टि हुई। जिसकी वजह से कई वाहन भी आपस में टकरा गए। हालांकि इसमें कोई चोटिल नहीं हुआ, लेकिन इससे फसलों को भारी नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन


रविवार को यूं तो दिनभर रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला चलता रहा। लेकिन शाम करीब साढ़े पांच बजे देवबंद-बरला मार्ग पर कालीपार क्षेत्र में काफी देर तक ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से सड़कें और खेत सफेद चादर की तरह दिखाई दिए। इस दौरान अपनी कार से वहां से गुजर रहे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जनपद मुजफ्फरनगर के जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। संजय त्यागी ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण कई वाहन सड़क पर फिसल एक दूसरे से भिड़ गए। हालांकि इसमें किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इससे फसले काफी हद तक खराब हो गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed