फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heat stroke patients increased in the scorching heat60 patients are reaching district hospital daily, bed full

Saharanpur News: भीषण गर्मी में बढ़ गए हीट स्ट्रोक के मरीज60 मरीज रोजाना पहुंच रहे जिला अस्पताल, बेड फुल

Mon, 12 Jun 2023 10:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2023 10:50 PM IST
सार

-चिकित्सक दोपहर में घर से बाहर कम निकलने की दे रहे सलाह

विज्ञापन
Heat stroke patients increased in the scorching heat60 patients are reaching district hospital daily, bed full

विस्तार

सहारनपुर जिले में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। जिसकी वजह से सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या बढ़ गई। डायरिया भी छोटे-बड़ों को चपेट में ले रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में गर्मी से हीट स्ट्रोक के लक्षण वाले रोजाना करीब 60 मरीज पहुंच रहे। हाल ये है कि मेडिकल वार्ड के सभी बेड फुल हो गए। चिकित्सक दोपहर में घर से बाहर कम निकलने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी है। ऐसे में लोगों की सेहत बिगड़ रही है। हीट स्ट्रोक से लेकर डायरिया के मरीजों की अस्पतालों में एकाएक संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में 600 से 650 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। इनमें हीट स्ट्रोक और डायरिया के मरीज भी शामिल है।
विज्ञापन

 

फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा के मुताबिक दिन की तेज गर्मी और शाम को उमस बढ़ने से हीट स्ट्रोक के लक्षण मरीजों में मिल रहे हैं। सामान्य अवस्था में शरीर का तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस तक होता है। इससे ज्यादा तापमान होने पर शारीरिक गतिविधियां प्रभावित होने लगती हैं।

सामान्य प्रभाव होने से इसका पता नहीं चलता। मगर तापमान जब 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज होने लगे और गर्म हवाओं से जूझना पड़े तो हीट स्ट्रोक की आशंका रहती है। अस्पताल में तेज बुखार के साथ पहुंच रहे मरीजों में डिहाइड्रेशन के लक्षण मिल रहे हैं, जो हीट स्ट्रोक के प्राथमिक लक्षण हैं।

गर्मी में बच्चों का विशेष ध्यान रखें
दिनोंदिन गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। एसबीडी जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि ओपीडी में 100 से अधिक बच्चे आ रहे हैं। इस समय बच्चों में डायरिया की अधिक शिकायत है। अभिभावक बच्चों को गर्मी से बचाएं।
विज्ञापन

हीट स्ट्रोक के लक्षण
-मानसिक असंतुलन और दौरा पड़ने की स्थिति
-शरीर का तापमान 104 डिग्री या उससे अधिक होना
-तेज सिरदर्द, बातचीत में उलझन और अस्पष्टता
-चक्कर या बेहोशी का अहसास, त्वचा पर चकते
-दिल की धड़कन बढ़ना, डायरिया की दिक्कत

ये बरतें सावधानी
-दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक धूप में न रहें।
-पानी हमेशा पास रखें। नींबू पानी बेहतर है।
-गर्मी से बेहाल व्यक्ति की बुखार की दवा न दें।
-ढीले, सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
-सिर को टोपी, कपड़े, छाता से ढककर रखें।
-बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed