{"_id":"654be3829b5ce7b78506c155","slug":"heart-saddened-by-fathers-death-kanak-shows-strength-in-javelin-throw-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-12816-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: दिल में पिता की मौत का गम, कनक ने भाला फेंक में दिखाया दम, दिवंगत पिता को समर्पित किया पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: दिल में पिता की मौत का गम, कनक ने भाला फेंक में दिखाया दम, दिवंगत पिता को समर्पित किया पदक
Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
सार
पिता की मौत के पांच दिन बाद कांस्य जीतने वाली कनक ने यह पदक अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है।
विज्ञापन
सहारनपुर की कनक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
विस्तार
तीन नवंबर को पिता का निधन, चार नवंबर को तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना और आठ नवंबर को भाला फेंक में कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर की बेटी कनक ने दिखा दिया कि परिस्थितियां भले ही कुछ भी हों, लेकिन दिल में कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो आंसुओं को भी अपनी ताकत में बदला जा सकता है। पिता की मौत के पांच दिन बाद कांस्य जीतने वाली कनक ने यह पदक अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि कोयंबटूर में सात नवंबर से 38वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन कनक ने उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए भाला फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिले के सिंहखेड़ा गांव निवासी कनक के पिता लक्ष्मण शर्मा का निधन तीन नवंबर को हुआ। कनक के चाचा दीपक शर्मा, जो एथलेटिक्स के कोच भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कनक के पिता का निधन के अगले दिन चार नवंबर की रात आठ बजे कनक को कोयंबटूर के लिए निकलना था। पिता की मौत का गम और आंखों में आंसू लिए कनक को परिजनों ने कोयंबटूर के लिए रवाना किया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। जहां कनक ने दिखा दिया कि जज्बा हो तो परिस्थितियां भी बदली जा सकती हैं। जिला एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, सह सचिव डाॅ. संदीप गुप्ता आदि ने कनक की सराहना की है।
विज्ञापन