फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Heart is cheating, heart patients double in OPD

धोखा दे रहा दिल, ओपीडी में दोगुने हुए दिल के मरीज

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Heart is cheating, heart patients double in OPD
सहारनपुर। इस बार मौसम बदलने से पहले ही दिल धोखा देने लगा है। हृदय रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन के पास पहुंच रहे मरीजों में दिल के मरीजों की संख्या अधिक है। बीते दो माह से दिल के मरीजों की संख्या दोगुनी हुई है। खास बात यह है कि दिल के नए मरीजों में ज्यादातर पोस्ट कोविड मरीज हैं। यानी जिन्हें कोरोना हुआ था।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. अनिल वोहरा सामान्य बीमारियों के मरीजों के साथ ही आईसीयू में भर्ती दिल के मरीजों का भी इलाज करते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि बीते दो माह से दिल के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि नए मरीजों में ज्यादातर पोस्ट कोविड मरीज हैं। यानी जिन मरीजों को कोरोना हुआ था उनमें दिल की बीमारियों के साथ ही अन्य तरह की बीमारियां भी अब सामने आ रही हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों के बढ़ने की एक वजह उनका दिल की बीमारियों को लेकर जागरूक होना भी है। उन्होंने बताया कि अब लोग जरा सी समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंच जाते हैं। ऐसे में हमें लगता है कि मरीज बढ़ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि ओपीडी में दो माह पहले तक प्रतिदिन 10 से 12 मरीज दिल की बीमारियों से जुड़े आते थे। अब इनकी संख्या 20 से 25 हो गई है। यानी दोगुने मरीज हो गए हैं, जबकि पूर्व के वर्षों में मरीजों की संख्या नवंबर दिसंबर में आकर बढ़ती थी, जब मौसम परिवर्तन होता है। उन्होंने भी बताया कि दिल की बीमारी के नए मरीजों में ज्यादातर पोस्ट कोविड मरीज ही हैं। उन्होंने लोगों से कोई भी समस्या होने पर तुरंत योग्य चिकित्सक के पास जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

-------
हार्ट अटैक से बचने को इन सात एस को छोड़ें
- सेचुरेटेड या जंक फूड, जैसे चाऊमीन, मोमोज, बर्गर, पिज्जा, मंचूरियन आदि।
- साल्टी फूड, जिसमें नमकीन वाली चीजें शामिल हैं।
- स्ट्रैस यानी तनाव।
- सिडेंट्री लाइफ स्टाइल, जिसमें कई घंटे तक बैठकर काम करने वाले लोग शामिल हैं।
- स्मोकिंग, जिसमें सिगरेट और बीड़ी का सेवन शामिल।
- स्प्रिट यानी शराब का अत्यधिक सेवन न करें।
- शुगर हाई, यानी ज्यादा मीठा न खाएं।
------
इन पांच एच को अपनाएं
- हाई ग्रीन वेजिटेबल, यानी हरी सब्जियां।
- हाई फ्रेश फ्रूट, यानी ताजे फल।
- हाई फाइबर डाइट, जिसमें अधिक चोकर वाला अनाज।
- हाई फिश, मछली का अधिक सेवन करें।
- हैंड फुल ऑफ नट, यानी मुट्ठी भर बादाम या मूंगफली खाएं।
------
दिल का दौरा पड़ने के मुख्य कारण
- धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना।
- उच्च रक्तचाप, मोटापा और डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी।
- खून में वसायुक्त पदार्थ की मात्रा का बढ़ना।
- गुस्सा और अधिक चिंता करने वाले लोग।
- अनुवांशिक यानी पीढ़ी दर पीढ़ी बीमारी का होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed