{"_id":"66a2c7beb91d7941980f3514","slug":"hearing-could-not-be-held-in-the-attack-on-mp-chandrashekhar-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-128157-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले में नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले में नहीं हो सकी सुनवाई
Fri, 26 Jul 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आसपा प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में बुधवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन से वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अदालत ने सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख दी है। मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत विचाराधीन है। पिछली तारीख पर सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके प्रतिनिधि काशी मौर्य की गवाही हुई थी। काशी मौर्य ने शपथ पत्र दिया था। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने शपथ पत्र आपत्ति जताई थी और अदालत से समय मांगा था। अदालत ने 25 जुलाई की तारीख दी।
यह था मामला
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और उनके साथी डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार किया था।