{"_id":"63de9e32aa6470090d36f60a","slug":"health-workers-take-out-awareness-rally-on-world-cancer-day-saharanpur-news-c-14-1-104997-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विश्व कैंसर दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली
Sat, 04 Feb 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। विश्व कैंसर दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम में कैंसर रोग और उससे बचाव की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों एवं आईआईएचटी पैरा मेडिकल के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक भी किया।
सीएचसी प्रभारी डा. अजय कुमार त्यागी व रविंद्र कुमार ने बताया कि कैंसर अन्य बीमारियों की तरह ही होता है। इसलिए समय पर इसका इलाज करना चाहिए। उन्होंने वजन कम होना, हीमोग्लोबिन कम होना, मुंह में छाले आना, चक्कर आना, पेट दर्द व बुखार आदि होना कैंसर बीमारी के लक्षण बताए। यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई पड़े तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेकर उसकी जांच अवश्य कराई जाए। आईआईएचटी पैरा मेडिकल की प्रिंसिपल शालिनी कपूर ने कहा कि कैंसर का समय पर इलाज कराने से ही उसका उपचार संभव है। जागरूकता रैली सीएचसी से आरंभ होकर नगर के रेलवे रोड, सुभाष चौक, मजनूवाला रोड, शास्त्री चौक के अलावा विभिन्न कालोनियों से होकर सीएचसी में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर शमा मलिक, वैशाली उमा आदि रहे।