फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health team reached for investigation in case of death of newborn

नवजात की मौत के प्रकरण में जांच को पहुंची स्वास्थ्य टीम

Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Health team reached for investigation in case of death of newborn
बड़गांव (सहारनपुर)। एंबुलेंस चालक द्वारा प्रसव पीड़िता को सड़क पर छोड़ने और नवजात की मौत का मामला सुर्खियों में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शुक्रवार को 102 एंबुलेंस प्रभारी व नानौता सीएचसी से चिकित्सकों की टीम ने पीड़ित परिवार एवं बड़गांव पीएचसी पर तैनात स्टाफ नर्स से घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को गांव बहेड़ा निवासी गर्भवती सोनिया पत्नि सोनू कश्यप को प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल ले जा रहे एंबुलेंस सेवा 102 के चालक ने बीच रास्ते में नीचे उतार दिया था। परिजन किसी तरह प्रसव पीड़िता को लेकर बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी। मामला अखबारों की सुर्खियां बनने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। एंबुलेंस सेवा प्रभारी जितेंद्र व नानौता सीएचसी से चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार पहले बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे जहां उन्होंने स्टाफ नर्स से मिलकर मामले की जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित महिला के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए घटना के प्रति गहरा दुख प्रकट किया।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार ने उन्हें कोई कॉल नहीं की थी। एंबुलेंस चालक उस समय दूसरे केस को लेकर जड़ौदा पांडा जा रहा था। प्रसव पीड़िता के रास्ते में मिलने की वजह तथा उसके द्वारा बड़गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाने की जिद पकड़ने के कारण उसे नीचे उतारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed