फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health services will be better, 56 new health sub-centres will be built in the district

बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, जिले में बनेंगे 56 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र

Tue, 09 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Health services will be better, 56 new health sub-centres will be built in the district
सरसावा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक बेहतर होंगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तहत जिले में 56 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। अभी यह उपकेंद्र किराए के भवनों में ही संचालित हो रहे हैं। अब इनके लिए नई बिल्डिंग बनेगी। जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 361 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित होते हैं। इनमें 62 स्वास्थ्य उपकेंद्र ऐसे हैं, जो किराए के भवनों में चल रहे हैं, जबकि 299 उपकेंद्र सरकारी भवनों में ही संचालित हैं। अब शासन ने जिले में नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को मंजूरी दी है। स्वास्थ्य विभाग को पहले 56 उपकेंद्र के लिए स्थायी भवन बनाने होंगे। इसके लिए जमीन तलाशने को कहा गया है। इसमें लेखपाल और ग्राम प्रधान की मदद ली जाए। बाकी छह बाद में बनाए जाएंगे। जब तब स्थायी भवन नहीं बन जाता, तब तक उपकेंद्र को तीन हजार रुपये मासिक किराये के भवन में संचालित किया जाएगा। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र से 100 मीटर के दायरे में बने
जिला कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर बृजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र आबादी क्षेत्र से अधिकतम 100 मीटर की दूरी में बनाया जाएगा। सरकारी भूमि आबादी क्षेत्र से दूर है तो वहां के किसी ग्रामीण से जमीन की अदला-बदली की जाएगी। इसके बदले में ग्रामीण को अपनी जमीन देकर स्वास्थ्य उप केंद्र पर उसके नाम से शिलापट लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा पुवांरका ब्लॉक में उपकेंद्र
जिले के पुवांरका ब्लॉक में सबसे ज्यादा 18 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित होते हैं। 13 केंद्र किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं, जबकि पांच उपकेंद्र सरकारी भवन में चल रहे।
ये मिलेंगी सुविधाएं
सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार और आकस्मिक ट्रामा सेवाएं आदि मिलेगी।

इन ब्लॉक क्षेत्रों में बनेंगे उपकेंद्र
नकुड़, गंगोह, रामपुर मनिहारान, नागल, बलियाखेड़ी, साढ़ौली कदीम और पुवांरका
जमीन की तलाश शुरू कर दी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि 56 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। नए भवनों के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लेखपाल और ग्राम प्रधान का सहयोग लिया जा रहा है। नए उपकेंद्रों पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी।

लखनौती स्थित स्वस्थ्य केन्द्र

लखनौती स्थित स्वस्थ्य केन्द्र- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed