फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health officers and employees doing excellent work honored

Saharanpur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Health officers and employees doing excellent work honored
सहारनपुर। कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कायाकल्प की जनपद स्तरीय दो दिवसीय ओरिएंटेशन कम अवेयरनेस प्रशिक्षण एवं कायाकल्प अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाली स्वास्थ्य इकाइयों को उनके अंकों के आधार पर पुरस्कृत किया। समारोह में सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने स्वास्थ्य इकाइयों एवं सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण पर बल दिया, साथ ही निर्देश दिए कि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर किया जाए। एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि नियमित निरीक्षण कर उसमें सुधार लाया जाए। एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा ने कायाकल्प कार्यक्रम की उपलब्धि के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, मंडल कार्यक्रम प्रबंधक रंजीत कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन, डॉ. उत्कृष्ट प्रजापति, डॉ. इफ्तिखार अली अंसारी, डॉ. अर्शी, रामकुमार, विक्रांत तिवारी, जीएस भंडारी, एसएस असवाल, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed